Dewas Agera Bee Attack Idol Immersion

Dewas Bees Attack: देवास में माता की विसर्जन करने गए भक्तों पर मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ मचने से 25 घायल

देवास के सोनकच्छ क्षेत्र के अगेरा गांव में माता की मूर्ति विसर्जन यात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। भगदड़ में 25 लोग घायल हुए, 13 अस्पताल में भर्ती हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Dewas Bees Attack: देवास में माता की विसर्जन करने गए भक्तों पर मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ मचने से 25 घायल

Bees Attack on Devotees mata idol Immersion

देवास। जिले के सोनकच्छ ब्लॉक के गांव अगेरा में सोमवार को मधुमक्खियों के हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, सोमवार के दिन माता की मूर्तियों का विसर्जन चल रहा था। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड भक्तों पर टूट पड़ा। अचानक हुए हमले के चलते डीजे की धुन पर झूमती भीड़ में चीख पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस अफरा तफरी में 25 लोग घायल हो गए।

अस्पताल में कितने लोग भर्ती

घायलों में से करीब 13 को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक 11 लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं और दो का इलाज सोनकच्छ के सरकारी सिविल अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब एक दर्जन और लोगों को भी मधुमक्खियों ने काटा था, लेकिन उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। वे अस्पताल गए बिना घर लौट गए। बीएमओ डॉ. शैलेंद्र ओरिया के अनुसार, घायलों की स्थिति चिंताजनक नहीं है और इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

डीजे की आवाज से भड़कने की आशंका

गांव वालों का मानना है कि जुलूस में बज रहे डीजे की तेज आवाज से पेड़ पर लगे छत्ते की मधुमक्खियां भड़क गईं। हालांकि हमले की असल वजह को लेकर आधिकारिक पुष्टि की बात सामने नहीं आई है।

देवास में कुछ महीनों में तीसरी बड़ी घटना

जिले में इस तरह की यह तीसरी बड़ी घटना है। कुछ समय पहले बागली ब्लॉक के पुंजापुरा क्षेत्र में जंगल से बकरियां चराकर लौट रहे बुजुर्ग शेरू मानकर पर मधुमक्खियों ने हमला किया था, जिसमें उनकी जान चली गई। रातातलाई के रहने वाले शेरू धन्नालाल के बेटे थे। इसके अलावा कुछ माह पहले विजयागंज मंडी इलाके के गांव रालामंडल में निष्कलंकेश्वर महादेव मंदिर जा रही भाजपा की वाहन रैली पर भी मधुमक्खियों ने धावा बोला था। तब करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए थे।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026