Dindori Man Dies After Bomb Given as Rasgulla

Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

डिंडौरी के पड़रिया छांटा में गांव के ही शख्स ने रसगुल्ला बताकर युवक को सुअर मार बम दे दिया। मुंह में फटने से राजेंद्र की मौत हो गई। आरोपित पर केस दर्ज है।

By : संजय चतुर्वेदी
Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

Bomb detonated Mouth

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया छांटा गांव में एक युवक को रसगुल्ला बताकर सुअर मार बम थमा दिया गया। युवक ने उसे मुंह में रखकर चबाया तो बम फट गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आंगन में आग तापते बैठा था राजेंद्र

पुलिस के मुताबिक 35 साल का राजेंद्र बरौतिया मंगलवार शाम करीब सात बजे परिवार के साथ खाना खाकर घर के आंगन में आग जलाकर बैठा था। रात करीब आठ बजे गांव का ही रामभगत बरौतिया वहां आया और राजेंद्र के बगल में बैठ गया। दोनों आपस में बातचीत करने लगे।

बातचीत के बीच थमा दिया बम

इसी बातचीत के दौरान रामभगत ने सुअर मार बम को रसगुल्ला बताकर राजेंद्र को खाने के लिए दे दिया। राजेंद्र ने उसे रसगुल्ला समझकर मुंह में डाल लिया। चबाते ही बम मुंह में फट गया और उसके मुंह में गंभीर चोट आई।

ऑटो से अस्पताल ले गए परिजन, नहीं बची जान

घायल राजेंद्र को परिजन ऑटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के वक्त जिला अस्पताल की मर्चुरी के बाहर परिजनों के साथ गांव के लोग भी जुटे रहे। परिवार के बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चलती रहीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

आरोपित पर केस दर्ज, गांव में डर का माहौल

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपित के पास यह बम किस माध्यम से पहुंचा।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026