Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva bus Fire

Ujjain Bus Fire: उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

मंगलवार दोपहर उज्जैन-इंदौर मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। उज्जैन से इंदौर की ओर जा रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई।

By : विकास जैन
Ujjain Bus Fire: उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

Ujjain Bus Fire: उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

Ujjain Bus Fire: मंगलवार दोपहर उज्जैन-इंदौर मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। उज्जैन से इंदौर की ओर जा रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 12 यात्रियों ने समय रहते खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसा उज्जैन शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर रामवास क्षेत्र के पास हुआ।

बस का टायर फटने से बिगड़ा संतुलन

मीडिया की खबरों के अनुसार रामवास इलाके के पास तेज रफ्तार बस का टायर अचानक धमाके के साथ फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित हो गई और उसमें से तेज धुआं उठने लगा। धुआं निकलने के कुछ ही मिनटों के भीतर आग ने पूरी बस को अपनी आगोश में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी।

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बस में लगभग 12 यात्री सवार थे। बस में धुआं भरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन चालक और यात्रियों की तत्परता से सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर कूदने में सफल रहे। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

संबंधित सामग्री

Maya Trivedi Passes Away: MP कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता का निधन, सीएम मोहन ने दी घर जाकर श्रद्धांजलि 

Maya Trivedi Passes Away: MP कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता का निधन, सीएम मोहन ने दी घर जाकर श्रद्धांजलि 

मध्य प्रदेश कांग्रेस की लोकप्रिय नेता और उज्जैन नगर निगम पार्षद माया त्रिवेदी का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

Oct 07, 2026