Maya Trivedi passes away

Maya Trivedi Passes Away: MP कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता का निधन, सीएम मोहन ने दी घर जाकर श्रद्धांजलि 

मध्य प्रदेश कांग्रेस की लोकप्रिय नेता और उज्जैन नगर निगम पार्षद माया त्रिवेदी का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

By : विकास जैन
Maya Trivedi Passes Away: MP कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता का निधन, सीएम मोहन ने दी घर जाकर श्रद्धांजलि 

Maya Trivedi Passes Away: MP कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता का निधन, सीएम मोहन ने दी घर जाकर श्रद्धांजलि 

Maya Trivedi Passes Away: मध्य प्रदेश कांग्रेस की लोकप्रिय नेता और उज्जैन नगर निगम पार्षद माया त्रिवेदी का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल शहर के अवंति अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से उज्जैन के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

सीएम मोहन ने घर पहुंचकर दी पुष्पांजलि

निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिवंगत नेत्री के उज्जैन स्थित निवास स्थान पहुंचे। उन्होंने माया त्रिवेदी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम ने उनके पति राजेश त्रिवेदी एवं परिजनों से भेंट कर घटना की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

राजनीति में सक्रिय पहचान

माया त्रिवेदी उज्जैन नगर निगम में लंबे समय से पार्षद के रूप में जनता के मुद्दों को उठाती रही थीं। कांग्रेस पार्टी में अपनी मजबूत पकड़ के चलते उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में उज्जैन उत्तर सीट से प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।

राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में स्थानीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी और वरिष्ठ नेता संजय अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

संबंधित सामग्री

Ujjain Bus Fire: उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

Ujjain Bus Fire: उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

मंगलवार दोपहर उज्जैन-इंदौर मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। उज्जैन से इंदौर की ओर जा रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई।

Oct 06, 2026