Hapur Food Department Action

Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

By : विकास जैन
Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

प्रमोद शर्मा, हापुड़: नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर लोधी स्थित अमृत डेयरी पर छापेमारी कर करीब 20 लीटर संदिग्ध घी सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सादुल्लापुर लोधी गांव पहुंची और अमृत डेयरी पर जांच-पड़ताल शुरू की। टीम ने मौके पर उपलब्ध घी की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर उसके दो नमूने लिए। इसके साथ ही करीब 20 लीटर संदिग्ध घी को सीज कर दिया गया।

खाद्य विभाग की कार्रवाई से आसपास के खाद्य कारोबारियों में भी खलबली मच गई। त्योहारों के दौरान घी, दूध, पनीर, मावा और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोर सक्रिय होकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास करते हैं। विभाग ने साफ किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, लिए गए दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घी की गुणवत्ता और उसमें किसी प्रकार की मिलावट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में नमूने मानकों के विपरीत पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संकेत दिए हैं कि नवरात्रि सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए छापेमारी और नमूना संग्रह का अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की आड़ में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों को बख्शने के मूड में अधिकारी नहीं हैं।

संबंधित सामग्री

Hapur Raid: रात के अंधेरे में पनीर का ‘खेल’! तीन ठिकानों पर छापा

Hapur Raid: रात के अंधेरे में पनीर का ‘खेल’! तीन ठिकानों पर छापा

मिलावटखोरों और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर रात थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में पनीर बना

Sep 01, 2026