Hapur Raid News

Hapur Raid: रात के अंधेरे में पनीर का ‘खेल’! तीन ठिकानों पर छापा

मिलावटखोरों और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर रात थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में पनीर बना

By : विकास जैन
Hapur Raid: रात के अंधेरे में पनीर का ‘खेल’! तीन ठिकानों पर छापा

Hapur Raid: रात के अंधेरे में पनीर का ‘खेल’! तीन ठिकानों पर छापा

प्रमोद शर्मा, हापुड़: मिलावटखोरों और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर रात थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में पनीर बनाने के तीन ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप मच गया। टीम ने करीब 1300 किलोग्राम पनीर बरामद कर मौके पर ही जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय हापुड़ चंद्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पुलिस बल के साथ रविवार रात करीब 10 बजे टोडरपुर गांव पहुंची। टीम ने जहीर पुत्र जमील, कादिर पुत्र मीर हसन और जमीर पुत्र जमील की पनीर निर्माणशालाओं पर एक साथ कार्रवाई की।

1300 किलो पनीर जेसीबी से गड्ढे में दफन

बताया गया कि तीनों निर्माण स्थल एक-दूसरे से सटे हुए हैं। छापेमारी के दौरान जहीर के प्रतिष्ठान से करीब 320 किलो, कादिर के यहां से 350 किलो और जमीर के प्रतिष्ठान से करीब 550 किलो पनीर मिला। विभाग के अनुसार पनीर अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा हुआ था। ऐसे में इसके सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। वहीं करीब 1300 किलो पनीर को जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया। बड़ी मात्रा में पनीर नष्ट होते देख मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।

‘खाने की थाली तक पहुंचने से पहले’ पकड़ा गया खेल

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर अब विभाग की नजर है। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को खाद्य पदार्थों के निर्माण और भंडारण में साफ-सफाई एवं निर्धारित मानकों का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही स्पष्ट किया कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब देखना होगा कि जांच में पनीर के नमूनों की रिपोर्ट क्या तस्वीर सामने लाती है।

संबंधित सामग्री

Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Oct 10, 2026
Hapur School News: स्कूल छुट्टी के समय छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल

Hapur School News: स्कूल छुट्टी के समय छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला के...

Sep 19, 2026
Hapur Crime: बिरयानी का ठेला हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, आठ घायल

Hapur Crime: बिरयानी का ठेला हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, आठ घायल

कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में रविवार सुबह बिरयानी का ठेला हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सड़क पर ठेला लगाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

Sep 13, 2026
Hapur Viral Video: दो किलो कम राशन देने का आरोप, राशन डीलर का वीडियो वायरल

Hapur Viral Video: दो किलो कम राशन देने का आरोप, राशन डीलर का वीडियो वायरल

हापुड़ नगर के मोहल्ला शिवगढ़ी में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने राशन वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sep 13, 2026
Hapur National Lok Adalat: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 2.89 लाख मामले, पांच करोड़ से अधिक का सेटलमेंट

Hapur National Lok Adalat: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 2.89 लाख मामले, पांच करोड़ से अधिक का सेटलमेंट

शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने लंबित मामलों के निस्तारण की दिशा में बड़ी तस्वीर पेश की। जनपद में अदालतों, बैंकों, राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के...

Sep 12, 2026