Gwalior Truck Accident

Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे में अपडेट, नशे में था ड्रायवर, गूगल मैप के जरिए नो एंट्री में घुसा था ट्रक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीते शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।

By : विकास जैन
Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे में अपडेट, नशे में था ड्रायवर, गूगल मैप के जरिए नो एंट्री में घुसा था ट्रक

Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे में अपडेट, नशे में था ड्रायवर, गूगल मैप के जरिए नो एंट्री में घुसा था ट्रक

Gwalior Truck Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीते शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जांच में पता चला है कि ट्रक चला रहा ड्राइवर नशे में धुत था और उसने गूगल मैप के सहारे नो-एंट्री जोन में 7 किलोमीटर तक ट्रक दौड़ाया। हादसे के बाद फरार हुए आरोपी ड्राइवर और ट्रक मालिक को पुलिस ने राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

7 किलोमीटर दौड़ा मौत का ट्रक

मीडिया की खबरों के अनुसार नवरात्रि के मौके पर मंदिर का रास्ता श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित था। इसके बावजूद दो धान से लदे ओवरलोड ट्रक सुरक्षा बैरिकेड्स को दरकिनार करते हुए 7 किलोमीटर अंदर तक कैसे पहुंच गए, इसने स्थानीय पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतना ही नही उस दौरान एक नहीं बल्कि दो ओवरलोड ट्रक थे। बेकाबू होकर श्रद्धालुओं को रौंदते हुए पहला ट्रक सीधे दुकानों में जा घुसा, जबकि दूसरे अनियंत्रित ट्रक को पहियों के नीचे आनन-फानन में बड़े पत्थर डालकर किसी तरह रोका गया था। 

राजस्थान से चालक और मालिक गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक छोड़कर फरार हुए आरोपी चालक और वाहन मालिक को ग्वालियर पुलिस ने राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को हिरासत में लेकर ग्वालियर लाया गया है, जहां हादसे के कारणों, नो-एंट्री में प्रवेश और ओवरलोडिंग को लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

15 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल 

आपको बता दें कि इस हादसे में 45 से अधिक श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आए थे, जिनमें से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। जबकि 26 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, इनमें से 8 घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

Maharajganj Police: दशहरा को लेकर महराजगंज में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1747 दुर्गा प्रतिमाओं पर रहेगी नजर

Maharajganj Police: दशहरा को लेकर महराजगंज में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1747 दुर्गा प्रतिमाओं पर रहेगी नजर

शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Oct 19, 2026