Maharajganj Police

Maharajganj Police: दशहरा को लेकर महराजगंज में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1747 दुर्गा प्रतिमाओं पर रहेगी नजर

शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

By : विकास जैन
Maharajganj Police: दशहरा को लेकर महराजगंज में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1747 दुर्गा प्रतिमाओं पर रहेगी नजर

Maharajganj Police: दशहरा को लेकर महराजगंज में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1747 दुर्गा प्रतिमाओं पर रहेगी नजर

राजेश जायसवाल, महराजगंज: शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा से सटे जनपद के संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

जनपद में स्थापित होने वाली 1,747 दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन, विसर्जन जुलूस, रावण दहन और मेलों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। कोतवाली, श्यामदेउरवा, भिटौली, सिन्दुरिया, निचलौल, कोठीभार और कोल्हुई थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों के साथ एक पीएसी कंपनी भी उपलब्ध कराई गई है।

पुलिस संवेदनशील गांवों और चौराहों पर गश्त बढ़ाने के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को विसर्जन मार्गों का पहले से निरीक्षण करने तथा सुरक्षा उपकरणों के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

महराजगंज पुलिस ने जनपदवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

संबंधित सामग्री

Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे में अपडेट, नशे में था ड्रायवर, गूगल मैप के जरिए नो एंट्री में घुसा था ट्रक

Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे में अपडेट, नशे में था ड्रायवर, गूगल मैप के जरिए नो एंट्री में घुसा था ट्रक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीते शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।

Oct 19, 2026