dhirendra shastri krishna remark apology controver

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

By : मांडवी मिश्रा
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवादों में घिर गए। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा कि कथा के दौरान भाव में उनके मुंह से कुछ बातें निकल गई थीं। उनका उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करना नहीं था। वे खुद ठाकुरजी के भक्त हैं और भगवान राम तथा श्रीकृष्ण दोनों को एक ही मानते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान से बढ़ा विवाद

दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि तुम्हारे ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं, जबकि हमारे राम सीधे खड़े होते हैं। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि भगवान कृष्ण तीन जगह से टेढ़े दिखाई देते हैं। उनके पैर, कमर और गर्दन की मुद्रा टेढ़ी होती है। वहीं भगवान राम सीधे खड़े होते हैं। उन्होंने बांसुरी और धनुष की तुलना करते हुए भी टिप्पणी की थी।  इसके बाद मथुरा-वृंदावन के संतों ने नाराजगी जताई थी।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मथुरा-वृंदावन के संत नाराज

इस बयान को कई कृष्ण भक्तों ने अनुचित माना और विरोध शुरू हो गया। धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर मथुरा और वृंदावन के संतों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। संतों का कहना था कि भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण दोनों सनातन धर्म के आराध्य हैं। ऐसे में किसी एक भगवान की तुलना दूसरे से करना उचित नहीं है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने भी बयान पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि ब्रजवासी भगवान श्रीकृष्ण के प्रति इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने शास्त्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी।

धीरेंद्र शास्त्री ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी सफाई में कहा कि कभी-कभी जोश और भाव में ऐसी बातें निकल जाती हैं, जिनका गलत अर्थ निकाला जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के विरोधी नहीं हैं। वे खुद ठाकुरजी के भक्त हैं और भगवान का गुणगान करते हैं। शास्त्री ने कहा कि यदि उनकी टिप्पणी से किसी संत, ब्रजवासी या कृष्ण भक्त की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे क्षमा चाहते हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण में कोई अंतर नहीं है। दोनों एक ही परमात्मा के स्वरूप हैं। धीरेंद्र शास्त्री का बयान वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने टिप्पणी को अनुचित बताया, जबकि उनके समर्थकों ने इसे कथा के दौरान किया गया विनोद और भक्ति का भाव कहा। अब माफी के बाद यह मामला फिर चर्चा में है।

संबंधित सामग्री

बिरसा मुंडा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बिरसा मुंडा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में जनजाति गौरव सप्ताह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 133 करोड़ के पांच विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

Nov 14, 2026
Mathura Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जली चलती बस, मध्यप्रदेश के  40 यात्रियों की अटकी सांसें

Mathura Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जली चलती बस, मध्यप्रदेश के 40 यात्रियों की अटकी सांसें

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में रात 2 बजे आग लग गई। चालक ने बस रोककर 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Nov 14, 2026
ठंड के मौसम में सेहत का खजाना है जबलपुर का GI टैग वाला सिंघाड़ा, जानिए इसके पोषक तत्व और शरीर को मिलने वाले फायदे

ठंड के मौसम में सेहत का खजाना है जबलपुर का GI टैग वाला सिंघाड़ा, जानिए इसके पोषक तत्व और शरीर को मिलने वाले फायदे

सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में सिंघाड़े की मांग बढ़ने लगती है। पानी में उगने वाला यह फल स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भी भरपूर माना जाता है

Nov 13, 2026
Ladli Behna Yojana 42th Kist: लाड़ली बहना को आज मिलेगा भाई दूज का तोहफा!, आने वाले है पैसे 

Ladli Behna Yojana 42th Kist: लाड़ली बहना को आज मिलेगा भाई दूज का तोहफा!, आने वाले है पैसे 

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज एक बार फिर प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में खुशियों की रकम पहुंचने वाली है।

Nov 13, 2026
Simhastha 2028: हरिद्वार के अर्धकुंभ का जिक्र कर उज्जैन सिंहस्थ को लेकर बड़ा बयान, उत्तराखंड में क्या बोले CM मोहन

Simhastha 2028: हरिद्वार के अर्धकुंभ का जिक्र कर उज्जैन सिंहस्थ को लेकर बड़ा बयान, उत्तराखंड में क्या बोले CM मोहन

उत्तराखंड के खटीमा के जनसंवाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड के लोगों को 2028 में उज्जैन के सिंहस्थ में आने का न्योता दिया। उज्जैन, चित्रकूट और ओंकारेश्वर का भी जिक्र किया।

Nov 12, 2026