Festival Special trains from itarsi junction

Festival Train: दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का तोहफा; इटारसी होकर चलेगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

दीपावली और छठ पर रेलवे ने इटारसी होकर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। मुंबई और पुणे से गोरखपुर, मऊ, बनारस और गाजीपुर जाने वालों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Festival Train: दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का तोहफा; इटारसी होकर चलेगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Festival Special train for Up from Itarsi

इटारसी। दीपावली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों कि लिए रेलवे ने राहत भरा फैसला लिया है। नियमित ट्रेनों में जिन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। साथ ही टिकट वेटिंग या रिग्रेट में अटका है उनके लिए रेलवे ने तैयारी कर ली है। रेलवे मंडल इटारसी होकर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेनें मुंबईऔर पुणे से पूर्वी उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों तक जाएंगी।

कौन कौन सी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

इटारसी होकर जिन पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन होगा। उनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ के बीच द्विसप्ताहिक स्पेशल (सप्ताह में दोबार) शामिल हैं।
-पुणे से गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के बीच रोज चलने वाली स्पेशल ट्रेनें भी इस सूची में शामिल हैं।
- इसके अलावा पुणे से गाजीपुर सिटी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस के बीच द्विसप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

कब से कब तक चलेंगी ये ट्रेनें

यात्रियों की जानकारी के लिए बता दें कि पुणे गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस  गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें 16 अक्टूबर से शुरू होंगी और नवंबर तक चलेंगी। मऊ, गाजीपुर और बनारस के लिए भी अक्टूबर और नवंबर के बीच तय दिनों में अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इससे मध्य प्रदेश के साथ यूपी जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।

भोपाल मंडल के यात्रियों को क्या फायदा

इन ट्रेनों के इटारसी होकर निकलने से भोपाल मंडल के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। त्योहार के दिनों में घर पहुंचने की जल्दी में बैठे लोगों के पास अब नियमित ट्रेनों के अलावा एक और रास्ता होगा। बशर्ते इन स्पेशल ट्रेनों में सीट खाली मिले। इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि टिकट बुक करने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख और सीटों की उपलब्धता जरूर जांच लें। स्पेशल ट्रेनें तय दिनों पर ही चलेंगी। इसलिए बिना जांचे योजना बनाना भारी पड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026