Ujjain Mela Special Trains

सावन मेले के लिए उज्जैन-भोपाल रूट पर रोज चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 8 सितंबर तक मिलेगी सुविधा

सावन मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने उज्जैन-भोपाल और संत हिरदाराम नगर के बीच 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। ये 8 सितंबर तक रोजाना चलेंगी।

सावन मेले के लिए उज्जैन-भोपाल रूट पर रोज चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 8 सितंबर तक मिलेगी सुविधा

Ujjain Bhopal Sawan mela Special Train

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे ने सावन माह पर उज्जैन में आयोजित मेले के लिए यात्रियों की मांग पर विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। उज्जैन-भोपाल और संत हिरदाराम नगर के मध्य अगले आठ सितंबर तक कुल तीन जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलानी शुरू कर दी है। ये ट्रेनें आठ सितंबर तक रोजाना चलेगी। रास्ते में ये ट्रेनें यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे इन स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।

उज्जैन से संत हिरदाराम नगर के लिए दो स्पेशल ट्रेनें

पमरे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि पहली ट्रेन उज्जैन-संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल चलेगी। इसमें गाड़ी 09305 उज्जैन से प्रतिदिन 09.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 13.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन 14.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 19.30 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

इसी तरह दूसरी मेला स्पेशल 09313 उज्जैन से प्रतिदिन 16 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.10 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में 09314 संत हिरदाराम नगर से 29 जुलाई से 09 सितम्बर तक प्रतिदिन एक बजे चलकर उसी दिन 06.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी। अनारक्षित श्रेणी में चलने वाली इन ट्रेनों से महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और नियमित यात्रियों दोनों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

भोपाल के लिए भी रोज मिलेगी सीधी सुविधा

इसके अलावा तीसरी मेला स्पेशल ट्रेन उज्जैन से भोपाल चलेगी। ये ट्रेन 09307 उज्जैन से प्रतिदिन 21.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02.20 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में 09308 भोपाल से  प्रतिदिन 03.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 08.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

संबंधित सामग्री

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026