Bhopal Intern Doctors Protest

Bhopal Intern Doctors Protest: तीसरे दिन भी जारी इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार का ऐलान

राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कमला पार्क चौराहे पर डटे एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।

By : विकास जैन
Bhopal Intern Doctors Protest: तीसरे दिन भी जारी इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार का ऐलान

Bhopal Intern Doctors Protest: तीसरे दिन भी जारी इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार का ऐलान

Bhopal Intern Doctors Protest: राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कमला पार्क चौराहे पर डटे एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार रात पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में डॉक्टरों का आक्रोश और भड़क गया है। अब इस आंदोलन को सीनियर डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का भी समर्थन मिल गया है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर बड़ा असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

OPD बहिष्कार, इमरजेंसी सेवाएं चालू

आंदोलन के तीसरे दिन स्थिति तब और गंभीर हो गई जब गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के सीनियर रेजिडेंट्स डॉक्टरों ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में ओपीडी सेवाओं के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। हालांकि मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इमरजेंसी सेवाएं और ट्रॉमा केयर चालू रखी गई हैं। आज मध्य प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

डॉक्टरों की मांग 

आंदोलन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि मासिक स्टाइपेंड को 14,377 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये करने पर सरकार तुरंत आदेश जारी करे। बीते सोमवार की रात प्रदर्शनकारी डॉक्टरों पर हुए बल प्रयोग और लाठीचार्ज के दोषियों पर जवाबदेही तय की जाए। 

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

कमला पार्क चौराहे पर धरने पर बैठे डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जब तक राज्य सरकार उनकी जायज मांगों पर कोई ठोस और संवेदनशील फैसला नहीं लेती, तब तक यह आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Nov 16, 2026
Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम नागरिकों की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Nov 15, 2026
MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में लंबे समय से कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

Nov 15, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और उपभोक्ताओं के किचन का बजट एक बार फिर गड़बड़ा गया है। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी ने...

Nov 14, 2026
Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों के लिए महंगाई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अमूल के बाद अब प्रदेश के सबसे बड़े दुग्ध ब्रांड सांची ने भी...

Nov 13, 2026