Kuno Cheetah KJP21 Gives Birth to Five Cubs

Cheetah Cubs In Kuno: कूनो में गूंजी नन्हे कदमों की आहट, भारत में जन्मी चीता KJP21 ने दिए 5 शावक

श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इसके साथ देश में चीतों की संख्या 60 हो गई है, जिनमें 41 भारत में पैदा हुए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Cheetah Cubs In Kuno: कूनो में गूंजी नन्हे कदमों की आहट, भारत में जन्मी चीता KJP21 ने दिए 5 शावक

Kuno National Park Cheetah

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और अच्छी खबर आई है। सोमवार को यहां मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इन नन्हे मेहमानों के आने से देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 पर पहुंच गई है। इनमें से 41 चीते ऐसे हैं जिनका जन्म भारत की धरती पर ही हुआ है। जिस चीता परियोजना को कभी बड़ा जोखिम माना जा रहा था, उसके लिए यह आंकड़ा बड़ी राहत की तरह है।

मंत्री ने एक्स पर साझा की तस्वीरें

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नवजात शावकों की तस्वीरें और वीडियो डाले। उन्होंने इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक और खुशी का पल बताया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भारत में जन्मी 32 माह की चीता KJP21 ने सोमवार को कूनो में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।

भारत में जन्मी तीसरी मादा बनी मां

KJP21 भारत में जन्म लेने वाली ऐसी तीसरी मादा चीता है, जिसने यहीं शावकों को जन्म दिया है। उससे पहले मुखी और KGP12 भी भारत में शावकों को जन्म दे चुकी हैं। यानी भारत में पैदा हुई चीतों की नई पीढ़ी अब खुद अगली पीढ़ी तैयार करने लगी है। वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोग इसे प्रोजेक्ट के लिए अहम पड़ाव मान रहे हैं।

बोत्सवाना की नई जेनेटिक लाइन की शुरुआत

इन शावकों की एक और खास बात है। उनके पिता वह नर चीता हैं जिन्हें बोत्सवाना से भारत लाया गया था। इस वजह से कूनो में बोत्सवाना की जेनेटिक लाइन की शुरुआत हो गई है। जानकारों के मुताबिक इससे भारत में बढ़ते चीता कुनबे में नई आनुवंशिक विविधता जुड़ने की उम्मीद है।

टीम की मेहनत की सराहना

भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ, प्रबंधन टीम और अन्य कर्मचारियों की मेहनत की तारीफ की। उनका कहना था कि भारत में जन्मी चीतों की यह नई पीढ़ी देश में चीता पुनर्स्थापना की कहानी में एक और अहम अध्याय जोड़ रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर करते हुए पार्क में जिम्मेदारी संभाल रहे सभी लोगों को बधाई दी है। उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के समर्पण, प्रतिबद्धता और लगातार किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, मैदानी अमले और प्रबंधन टीम के प्रयासों के बीच कूनो में चीतों की नई पीढ़ी का जन्म हुआ है। पांच शावकों के आगमन के साथ भारत में चीतों की संख्या अब 60 हो गई है। इनमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं।

संबंधित सामग्री

Diwali Festival preparation: दीवाली पर भोपाल के अस्पतालों में अलर्ट मोड, पटाखों से झुलसने वालों के लिए तैयारी

Diwali Festival preparation: दीवाली पर भोपाल के अस्पतालों में अलर्ट मोड, पटाखों से झुलसने वालों के लिए तैयारी

दीवाली पर पटाखों से होने वाले हादसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भोपाल के अस्पतालों में डॉक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Oct 28, 2026
Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

अर्नब तूफान के कारण आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा से आने वाली ट्रेनें गुरुवार को भोपाल तीन घंटे तक देरी से पहुंच सकती हैं। यात्री एनटीईएस देखकर निकलें।

Oct 28, 2026
BHEL News: भेल कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि, यूनियनों ने बताया नाकाफी और फूंका पुतला

BHEL News: भेल कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि, यूनियनों ने बताया नाकाफी और फूंका पुतला

भेल भोपाल के करीब तीन हजार कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह अक्टूबर के वेतन के साथ आएगी, पर यूनियनों ने इसे कम बताकर पुतला दहन किया।

Oct 28, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
Spain High Speed Train Accident: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 64 की मौत, 179 घायल, बचाव अभियान जारी

Spain High Speed Train Accident: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 64 की मौत, 179 घायल, बचाव अभियान जारी

स्पेन के टोलेडो प्रांत में रेनफे और इर्यो की हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 64 लोगों की मौत हुई और 179 घायल हैं। वजह साफ नहीं, बचाव कार्य जारी है।

Oct 28, 2026