Ladli Behna Yojana 41st installment

Ladli Behna Yojana: 41वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आएंगे ₹1500

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी योजना लाड़ली बहना योजना की अगली यानी 41वीं किस्त को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अक्टूबर महीने का आधा समय बीत चुका है...

By : विकास जैन
Ladli Behna Yojana: 41वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आएंगे ₹1500

Ladli Behna Yojana: 41वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आएंगे ₹1500

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी योजना लाड़ली बहना योजना की अगली यानी 41वीं किस्त को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अक्टूबर महीने का आधा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं, जिससे हर कोई किस्त की तारीख का इंतजार कर रहा है। इसी बीच, 14 अक्टूबर की तारीख को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव इस दिन उमरिया जिले के गुरुवाही दौरे पर रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जताई जा रही है कि इसी कार्यक्रम के दौरान इस किस्त की सौगात दी जा सकती है, हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्या इस बार बढ़ेंगी योजना की राशि?

रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार ने शगुन के तौर पर 250 रुपये अतिरिक्त दिए थे, जिसके बाद हर महीने मिलने वाली राशि बढ़कर 1500 रुपये हो गई है। नवरात्रि, दशहरा और भाई दूज जैसे त्योहारों के इस माहौल में महिलाएं एक बार फिर से किसी बड़ी घोषणा या बढ़ी हुई राशि की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर राशि बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है, और पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की नियमित किस्त मिलने की ही संभावना है।

ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस?

योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प पर क्लिक करें।
अपना समग्र आईडी या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर ओटीपी प्राप्त करें और विवरण दर्ज करके अपना स्टेटस चेक करें।

संबंधित सामग्री

Ladli Behna Yojana: आज कुछ ही देर में लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे ₹1500!

Ladli Behna Yojana: आज कुछ ही देर में लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे ₹1500!

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को 41वीं किस्त का इंतजार आज खत्म हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के...

Oct 14, 2026