Aaban Ahmed Postmortem Report

Atiq Ahmad Son Aban: अतीक की कब्र पास खोदी गई अबान की कब्र, जानिए मौत का सच

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके साथी सोनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।

By : विकास जैन
Atiq Ahmad Son Aban: अतीक की कब्र पास खोदी गई अबान की कब्र, जानिए मौत का सच

Atiq Ahmad Son Aban: अतीक की कब्र पास खोदी गई अबान की कब्र, जानिए मौत का सच

Atiq Ahmad Son Aban: झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके साथी सोनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। झांसी मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम से साफ हुआ है कि कार की डिवाइडर से टक्कर के बाद आंतरिक चोटों और ब्रेन हेमरेज के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अबान का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। 

अतीक के बगल में खोदी गई कब्र

अबान के शव को शुक्रवार की नमाज के बाद प्रयागराज के ऐतिहासिक कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अबान की कब्र उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में तैयार की गई है। इसी कब्रिस्तान में उसके चाचा अशरफ और भाई असद को भी दफनाया गया था। जनाजे और दफन के दौरान प्रयागराज पुलिस व स्थानीय प्रशासन अलर्ट रहा। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई मौत की वजह

डॉक्टरों द्वारा तैयार की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अनियंत्रित क्रेटा कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अबान और सोनू को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दोनों के सिर में चोट लगने से ब्रेन हेमरेज हुआ और पेट की आंतें और हृदय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते इन्टर्नल ब्लीडिंग होने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

तीन युवक भी घायल

हादसे में घायल हुए तीन अन्य युवक जैद खान, उमर खान और फारूक की हालत में सुधार हुआ है। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से प्रयागराज ले आए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, झांसी पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या हादसा कार की तेज रफ्तार के कारण हुआ या कोई अन्य वजह रही। 

संबंधित सामग्री

Balrampur Accident: बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, 3 की मौत, 4 गंभीर

Balrampur Accident: बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, 3 की मौत, 4 गंभीर

जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित चरनगहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात आस्था और उत्सव का माहौल अचानक मातम में तब्दील हो गया...

Oct 18, 2026
प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, मौत का आंकड़ा 7 हुआ; 15 से ज्यादा झुलसे

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, मौत का आंकड़ा 7 हुआ; 15 से ज्यादा झुलसे

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए। धमाके से आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हुए।

Aug 31, 2026
Prayagraj Road Accident: प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Prayagraj Road Accident: प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हो गया। नारीबारी में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं।

Aug 21, 2026
UP के प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 शव मिलने से हड़कंप, बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

UP के प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 शव मिलने से हड़कंप, बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में एक घर से पति-पत्नी और उनकी बेटी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जबकि परिवार का बड़ा बेटा लापता बताया जा रहा है।

Jun 02, 2026
बकरीद पर घर वापसी: यूपी HC ने मो. अहसान से अनिल पंडित बने युवक को हिंदू धर्म अपनाने की दी मंजूरी

बकरीद पर घर वापसी: यूपी HC ने मो. अहसान से अनिल पंडित बने युवक को हिंदू धर्म अपनाने की दी मंजूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद अहसान उर्फ अनिल पंडित के हिंदू धर्म अपनाने को कानूनी मंजूरी दी। कोर्ट ने माना कि धर्म परिवर्तन बिना दबाव और अपनी इच्छा से किया गया था।

May 28, 2026