कुलदीप शुक्ला, अमेठी: अमेठी समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज में गुरुवार को जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में 13 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी का वितरण किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के इस कदम को जनसेवा से जुड़ा प्रयास बताया।
जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का दावा
कार्यक्रम में समाजवादी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण के दावे करती है, जबकि समाजवादी पार्टी जनता के बीच रहकर राहत पहुंचाने का काम कर रही है। नेताओं ने कहा कि चीनी वितरण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा, सामाजिक सरोकार और गरीबों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
गरीब, किसान और मजदूरों की आवाज उठाने का दावा
सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित समाज की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि जनता यह देख रही है कि कौन केवल प्रचार करता है और कौन उनके सुख-दुख में सहभागी बनता है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, जिला महासचिव अरशद अहमद, गुंजन सिंह, केडी सरोज, विजय पासी, दीपू तिवारी, विकास पाल, गुल्लक, अखिलेश यादव, प्रिंस वर्मा, प्रमोद तिवारी, विनय पाल और मुकेश विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।