MP UCC Bill Passed in vidhansabha

MP UCC Bill: मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC विधेयक पास किया, विपक्ष के विरोध के बीच सदन में हंगामा

मध्य प्रदेश विधानसभा ने हंगामे के बीच UCC विधेयक पास कर दिया। विपक्ष की सेलेक्ट कमेटी की मांग खारिज हुई। अब बिल राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

MP UCC Bill: मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC विधेयक पास किया, विपक्ष के विरोध के बीच सदन में हंगामा

MP UCC Bill Pass

भोपाल। मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक सदन से पारित करा लिया। विपक्ष ने भले ही इसका तीखा विरोध, नारेबाजी और वॉकआउट किया। इसके बावजूद सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर कार्यवाही को जारी रखते हुए पेश कि विधेयक को सदन में पास घोषित कर दिया।

वहीं, विधानसभा में बिल पेश होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। कांग्रेस ने विधेयक को पहले प्रवर समिति (सेलेक्ट कमेटी) के पास भेजने की मांग रखी। लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद सदन का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा।

सेलेक्ट कमेटी की मांग पर नहीं बनी सहमति

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक पर विस्तृत अध्ययन और चर्चा जरूरी है। उन्होंने इसे सेलेक्ट कमेटी को भेजने का प्रस्ताव रखा था। सरकार ने इस मांग को अस्वीकार करते हुए सीधे सदन में चर्चा और पारित कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई।

हंगामे के बीच दो बार रुकी कार्यवाही

सरकार के रुख से नाराज कांग्रेस विधायक सदन के वेल में पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पहले 10 मिनट और बाद में 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित की। दोबारा बैठक शुरू होने पर भी विपक्ष ने विरोध जारी रखा, लेकिन सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी और अंततः विधेयक पारित हो गया।

संवैधानिक अधिकारों पर विपक्ष ने उठाए सवाल

चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक बाला बच्चन, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, आतिफ अकील और आरिफ मसूद ने विधेयक पर आपत्ति जताई। विपक्ष ने संविधान के अनुच्छेद 29 का उल्लेख करते हुए अल्पसंख्यकों के सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकारों का मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने इसे सरकार का राजनीतिक फैसला बताते हुए इसके स्वरूप पर सवाल खड़े किए।

अब राज्यपाल की मंजूरी के बाद होगा अगला कदम

विधानसभा से पारित होने के बाद अब UCC विधेयक राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलने के बाद इसका राजपत्र में प्रकाशन होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रक्रिया प्रभावी हो जाएगी। सत्र शुरू होने से पहले भी कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया। विधानसभा परिसर में सांकेतिक नाटक के माध्यम से पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों की बजाय सांप्रदायिक विषयों को प्राथमिकता दे रही है। वहीं सरकार ने UCC को समान कानून व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Nov 16, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026