Mahadev App Case Ravi Uppal Arrested in UAE

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev Satta App big Update News

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय एजेंसियां अब उसे जल्द से जल्द देश लाने के लिए कानूनी और कूटनीतिक स्तर पर काम कर रही हैं। खबरों के मुताबिक इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसी के आधार पर यूएई के स्थानीय प्रशासन ने उसे पकड़ा।

सौरभ चंद्राकर के बाद कसा रवि उप्पल पर शिकंजा

कुछ दिन पहले ही रवि के करीबी साथी और इसी केस के दूसरे सह संस्थापक सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया था। ओमान की अदालत से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने एक नवंबर को उसे हिरासत में लिया। मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। अफसरों का कहना है कि दोनों आरोपी भारत से भागने के बाद लगातार अपनी लोकेशन और पहचान छिपाते रहे। अब एजेंसियों ने उनके छिपने के रास्ते एक एक करके बंद कर दिए हैं।

वानातू का पासपोर्ट और भिलाई से रिश्ता

जांच एजेंसियों के पास मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक रवि और सौरभ ने दक्षिण प्रशांत महासागर के छोटे से द्वीप देश वानातू से पासपोर्ट हासिल किए थे। अफसरों का दावा है कि दोनों छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर के रहने वाले हैं। वहीं से उन्होंने अपने अवैध कारोबार की जड़ें जमाईं। ईडी ने अक्तूबर 2023 में ही अपनी चार्जशीट में रवि उप्पल का नाम शामिल कर दिया था। उसमें कहा गया था कि वह अपराध से भारी अवैध कमाई जुटा रहा था और पैसे की हेराफेरी में सीधे शामिल था।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026