ओरछा में रामराजा को लगा 51 हजार लड्डुओं का भोग, उज्जैन में राम के स्वरूप में सजे महाकाल

ओरछा में रामराजा को लगा 51 हजार लड्डुओं का भोग, उज्जैन में राम के स्वरूप में सजे महाकाल

By : स्वदेश डेस्क
ओरछा में रामराजा को लगा 51 हजार लड्डुओं का भोग, उज्जैन में राम के स्वरूप में सजे महाकाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में रामनवमी पर्व श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। अयोध्या में भगवान राम के अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद यह पहली राम नवमी है, इसलिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह दिखाई दे रहा है। रामजन्मोत्सव पर निवाड़ी जिले के ओरछा में नगर और रामराजा मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। द्वार पर रंगोली बनाई गई है। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। श्रीरामराजा सरकार को 51 हजार लड्डुओं का भोग लगा। वहीं, उज्जैन में आज भगवान महाकाल को भगवान राम के रूप में सजाया गया है।

उज्जैन में रामनवमी पर बाबा महाकाल का भस्म आरती के समय आभूषण, चंदन, भांग, सूखे मेवों से श्रीराम के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बुधवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक - पूजन किया गया। खंडवा में आज विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा निकलेगी। उज्जैन के राम मंदिर में पूजन अर्चन के साथ दोपहर 12 बजे आरती होगी। गुना में रघुवंशी समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे प्रताप छात्रावास में अखंड रामायण के बाद पूर्णाहुति होगी। इसके बाद शोभायात्रा निकलेगी। रतलाम में 10 हजार दीपों से राजमहल गेट के बाहर महाआरती होगी। 21000 लड्डुओं का भोग लगेगा। बनारस का आरती दल आरती करेगा। शोभा यात्रा निकाली जाएगी। राम मंदिर पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं, जबलपुर में हिंदू सेवा संगठन द्वारा भगवान श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। नर्मदापुरम में भी राम उत्सव समिति द्वारा भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह रामदेव मंदिर से शुरू होकर सेठानी घाट स्थित राम मंदिर पहुंचेगी।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को मिले धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के जलसा बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

उत्तराखंड के रवि टम्टा ने इंटरनेट से तकनीकी जानकारी जुटाकर HAPIDA SKYNeX इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया। अल्मोड़ा में इसकी टेस्ट फ्लाइट सफल रही।<br/>

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026