Datia By-Election: मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार रही दतिया विधानसभा उचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को चुनाव हराकर दतिया सीट पर कब्जा जमा लिया। इस चुनाव में भले ही बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन चुनाव में वोट बैंक बढ़ा है।
क्या हुआ उपचुनाव?
दतिया सीट पहले कांग्रेस के पाले मैं थी। कांग्रेस से विधायक रहे राजेंद्र भारती को एक मामले में कोर्ट ने उनकी विधायकी शून्य कर दी थी। जिसके बाद दतिया सीट पर उपचुनाव हुए। बीजेपी ने दतिया से अशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह से चुनाव हार गए। चुनाव में मिली हार के बाद पहली बार प्रदेश के मुखिया मोहन यादव का एक बयान सामने आया है।
बीजेपी का बढ़ा वोट बैंक
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि दतिया सीट पहले कांग्रेस के पास थी। सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने अपना प्रदर्शन बेहतर किया है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि बीजेपी को पहले हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 1,700 वोट अधिक प्राप्त हुए हैं।
जनता का निर्णय सर्वोपरि: सीएम मोहन
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और राज्यसभा चुनावों में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता मिली है। एक उपचुनाव का परिणाम पार्टी के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकता। हम आगे और मजबूती से मैदान में उतरेंगे। चुनाव में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच बना रहता है। आने वाले समय में जो भी चुनाव होंगे, उनमें भाजपा और अधिक ताकत, ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी और विजय हासिल करेगी।