UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है। राज्य सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इससे ठीक एक दिन पहले 10 आईएएस अफसरों और तीन दिन पहले 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। पिछले चार दिनों के अंदर प्रदेश में कुल 53 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली जा चुकी हैं।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
डॉ. सतीश कुमार: एसपी सम्बद्ध, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ से सेनानायक, 01 वाहिनी SSF, लखनऊ।
संजीव सुमन: डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध से पुलिस अधीक्षक, UPSIFS, लखनऊ।
समीर सौरभ: सीआईडी लखनऊ से सेनानायक, 27वीं बटालियन PAC, सीतापुर।
आशुतोष द्विवेदी: एसपी A.P.T.C., सीतापुर से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या।
आनन्द कुमार-II: एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली से पुलिस अधीक्षक, CID, लखनऊ।
संजय राय: एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या से पुलिस अधीक्षक, EOW, लखनऊ।
शशि शेखर सिंह: ATS लखनऊ से सेनानायक, 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर।
वंशराज सिंह यादव: CID मुख्यालय, लखनऊ से सेनानायक, 03 वाहिनी SSF, प्रयागराज।
राजकुमार: एसपी सुरक्षा, मथुरा से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान।
प्रीतिबाला गुप्ता: पुलिस अधीक्षक, ATS लखनऊ
कमल किशोर: पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, EOW, लखनऊ।
देवेश कुमार शर्मा: UPPCL मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
राहुल मिठास: पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ बनाए गए।
डॉ. कृष्ण गोपाल: 05वीं वाहिनी SSF, सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक, PTC, मुरादाबाद।
शोएब इकबाल: A.C.O. मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
पवित्र मोहन त्रिपाठी: EOW मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, RTC, चुनार, मिर्जापुर।
चुनावी से बड़ी सर्जरी
आपको बता दें कि 19 सितंबर को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब 18 और अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में प्रदेश में 2027 के शुरुआती महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह सर्जरी अहम मानी जा रही है।