CM Mohan Yadav Gwalior Pashupalak Sammelan Kulaith

CM मोहन यादव ने रथ पर सवार होकर पशुपालकों पर बरसाए फूल, बोले दुधारू पशुओं से आती है महालक्ष्मी की कृपा

ग्वालियर के कुलैथ में पशुपालक सम्मेलन में सीएम मोहन यादव रथ पर पहुंचे। उन्होंने संबल योजना के 175 करोड़ और पेंशन के 207 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

By : संजय चतुर्वेदी
CM मोहन यादव ने रथ पर सवार होकर पशुपालकों पर बरसाए फूल, बोले दुधारू पशुओं से आती है महालक्ष्मी की कृपा

kulaith-pashupalak-sammelan

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर के कुलैथ में अनोखे अंदाज में नजर आए। वे रथ पर सवार होकर पशुपालक सम्मेलन और पशु मेले में पहुंचे और रास्ते में पशुपालकों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने पशुपालकों से बात कर उनके पशुओं की जानकारी ली और उत्कृष्ट पशुपालन और उन्नत खेती पर लगी प्रदर्शनी भी देखी।

संबल और पेंशन योजना की राशि ट्रांसफर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 के 7 हजार से ज्यादा हितग्राहियों के खातों में 175 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भेजी। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 34 लाख से अधिक हितग्राहियों को 207 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की पशुपालन से जुड़ी योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और पशुपालकों के कल्याण के प्रयासों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ मंदिर के विकास कामों के लिए 51 लाख रुपये की राशि दी। साथ ही ग्राम पंचायतों में सड़क निर्माण और हनुमान मंदिर निर्माण की घोषणा भी की।

दुधारू पशुओं से आती है महालक्ष्मी की कृपा

सीएम यादव ने कहा कि दीपावली पर किसान के घर महालक्ष्मी की कृपा उन्नत दुधारू पशुओं से ही होती है। पशुपालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन और कुक्कुट पालन से किसानों के जीवन में समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली, पानी और सड़कों जैसी सुविधाएं बढ़ा रही है और किसान कल्याण वर्ष में अन्नदाता को हर तरह से आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। मध्य प्रदेश को दूध उत्पादन में नंबर वन बनाने के लिए किसानों को उन्नत नस्ल के पशु उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

प्रतियोगिताओं में मिले इनाम

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी विकासखंडों के वृंदावन ग्रामों में गोवर्धन पूजा के मौके पर अच्छे पशुओं की प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता पशुपालकों को ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटी और नगद पुरस्कार दिए गए। टेकनपुर के एक पशुपालक को गोपाल कृष्ण प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये मिले, उनकी गाय रोज 14 लीटर दूध देती है। प्रदेश के सभी 55 जिलों में बलराम कृषि महोत्सव भी आयोजित किए गए।

दूध उत्पादन में तीसरे नंबर पर एमपी

यादव के मुताबिक दुग्ध उत्पादन में मध्य प्रदेश 9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश को दूध कैपिटल बनाना सरकार का संकल्प है। राज्य में करीब ढाई करोड़ पशुधन है, जिसमें डेढ़ करोड़ गोवंश और एक करोड़ भैंस शामिल हैं। नस्ल सुधारने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को 1 लाख उन्नत नस्ल की बछिया उपलब्ध कराने का जिम्मा उठाया है। ये बछिया किसानों को दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि गुजरात में मध्य प्रदेश से कम पशुधन है, फिर भी वहां दूध उत्पादन ज्यादा है। उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में 10 हजार क्षमता की गोशालाएं तैयार की गई हैं। गोपालन से प्राकृतिक और जैविक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है।

ग्वालियर में आलू और मिलेट्स की भी पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के बीच उन्नत नस्ल के पशु पालने को लेकर स्वस्थ प्रतियोगिता होनी चाहिए। उन्होंने ग्वालियर की खेती और पशुपालन के आंकड़े भी गिनाए। जिले में 619 फूड प्रोसेसिंग यूनिट चल रही हैं और पोटैटो टिश्यू कल्चर हो रहा है। 25 हजार से ज्यादा किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। यहां 70 हजार पशुपालक 4 लाख से अधिक पशुधन की सेवा कर रहे हैं और 605 मीट्रिक टन दूध उत्पादन हो रहा है। यादव ने कहा कि ग्वालियर अब सिर्फ गजक ही नहीं, आलू और मिलेट्स उत्पादन में भी पहचान बना रहा है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास

गोपाष्टमी पर सीएम मोहन यादव ने नीमच में 271.99 करोड़ रुपये के 111 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। नीमच-मंदसौर में इंडस्ट्रियल पार्क से क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने का लक्ष्य है।

Nov 17, 2026
Gwalior News: ग्वालियर के सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय की छलांग, मिली 'A' ग्रेड मान्यता

Gwalior News: ग्वालियर के सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय की छलांग, मिली 'A' ग्रेड मान्यता

शैक्षणिक गुणवत्ता और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Nov 17, 2026
Gandhisagar Cabinet Meeting: गांधीसागर में सजेगा 'मोहन' सरकार का दरबार, होगी अगली कैबिनेट बैठक

Gandhisagar Cabinet Meeting: गांधीसागर में सजेगा 'मोहन' सरकार का दरबार, होगी अगली कैबिनेट बैठक

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राजधानी भोपाल की चारदीवारी से बाहर निकलकर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों को नई पहचान दिलाने की मुहिम में जुटी है।

Nov 17, 2026
जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026