Gorakhpur World Breastfeeding Week

मां का पहला गाढ़ा पीला दूध शिशु का पहला प्राकृतिक टीका: गरिमा सिंह

महाराणा प्रताप महिला पी.जी. कॉलेज, रामदत्तपुर, गोरखपुर में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद..

By : विकास जैन
मां का पहला गाढ़ा पीला दूध शिशु का पहला प्राकृतिक टीका: गरिमा सिंह

Gorakhpur News: मां का पहला गाढ़ा पीला दूध शिशु का पहला प्राकृतिक टीका: गरिमा सिंह

विशाल चतुर्वेदी, गोरखपुर/रामदत्तपुर: महाराणा प्रताप महिला पी.जी. कॉलेज, रामदत्तपुर, गोरखपुर में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण करने के साथ हुई। उद्घाटन दिवस के मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं के लिए एक स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक और विचारोत्तेजक नारों के जरिए समाज को स्तनपान के महत्व का संदेश दिया।

कोलोस्ट्रम है शिशु का पहला प्राकृतिक टीका

कार्यक्रम की संयोजिका एवं गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता गरिमा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्तनपान के वैज्ञानिक और व्यावहारिक पहलुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि मां का पहला गाढ़ा पीला दूध यानी 'कोलोस्ट्रम' शिशु के लिए पहला प्राकृतिक टीका साबित होता है। यह नवजात को जीवनभर गंभीर बीमारियों से बचाए रखने में सुरक्षा कवच का काम करता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जन्म के शुरुआती 6 महीनों तक शिशु को ऊपर से पानी देने की भी जरूरत नहीं होती, मां का दूध ही उसका संपूर्ण आहार है। प्रवक्ता गरिमा सिंह ने इस अवसर पर सप्ताह भर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की।

निर्णायक मंडल ने की छात्राओं के प्रयासों की सराहना

स्लोगन प्रतियोगिता के पारदर्शी और सफल मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना गुप्ता, नेहा गुप्ता एवं रितेंद्र नाथ पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए नारों और उनकी रचनात्मकता की जमकर सराहना की। गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता गरिमा सिंह के कुशल संयोजन में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
 

संबंधित सामग्री

Gorakhpur News: नवरात्रि के मौके पर पूजन एवं भजन से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर

Gorakhpur News: नवरात्रि के मौके पर पूजन एवं भजन से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप कन्या इण्टर कॉलेज एवं महाराणा प्रताप महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामदत्तपुर, गोरखपुर के...

Oct 17, 2026
Janata Darshan Gorakhpur:  जनता दर्शन में DM दीपक मीणा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Janata Darshan Gorakhpur: जनता दर्शन में DM दीपक मीणा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Oct 15, 2026
National Nutrition Month: महाराणा प्रताप महिला PG कॉलेज में 'राष्ट्रीय पोषण माह' पर व्याख्यान

National Nutrition Month: महाराणा प्रताप महिला PG कॉलेज में 'राष्ट्रीय पोषण माह' पर व्याख्यान

महाराणा प्रताप महिला पी. जी. कॉलेज (रामदत्तपुर, गोरखपुर) में मंगलवार (22 सितंबर 2026) को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

Sep 22, 2026
Rajghat Cremation Site: राजघाट अंत्येष्टि स्थल पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद गिरने से दो घायल

Rajghat Cremation Site: राजघाट अंत्येष्टि स्थल पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद गिरने से दो घायल

गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित अंत्येष्टि स्थल पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अंत्येष्टि स्थल पर बना गुंबद भरभराकर नीचे गिर गया।

Sep 06, 2026
Gorakhpur Teachers Day: महाराणा प्रताप महिला पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

Gorakhpur Teachers Day: महाराणा प्रताप महिला पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

महाराणा प्रताप महिला पी.जी. कॉलेज रामदत्तपुर, गोरखपुर में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर 'शिक्षक दिवस' समार

Sep 05, 2026