मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है. मंत्रालय में दोपहर 3 बजे प्रस्तावित इस बैठक में अलग-अलग विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे और नए फैसलों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
मंत्रालय में दोपहर 3 बजे होगी बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे। विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी के लिए रखा जा सकता है.हालांकि, किन योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और किन प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति मिलेगी, यह बैठक के बाद जारी होने वाले आधिकारिक फैसलों से ही स्पष्ट होगा।