Congress MLA Bheru Singh Parihar

MP Congress: क्या MP कांग्रेस का ये विधायक छोड़ने जा रहा पार्टी? खोला मोर्चा 

मध्यप्रदेश  की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस के अंदर एक बड़े विस्फोट होने की सुगबुगाहट होने की आश्ंका जताई जाने लगी है। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और असंतोष से जुड़ा एक बड़ा बयान

By : विकास जैन
MP Congress: क्या MP कांग्रेस का ये विधायक छोड़ने जा रहा पार्टी? खोला मोर्चा 

MP Congress: मध्यप्रदेश  की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस के अंदर एक बड़े विस्फोट होने की सुगबुगाहट होने की आश्ंका जताई जाने लगी है। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और असंतोष से जुड़ा एक बड़ा बयान आने से प्रदेश कांग्रेस में भूचाल आ गया है। दरसअल, यह विस्फोट सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक भेरू सिंह परिहार ने किया है। उनके एक बयान से संकेत मिले है कि वे कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह सकते है। हालांकि हम इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं करते है। 

कांग्रेस विधायक का बयान

दरअसल, कांग्रेस विधायक भेरू सिंह परिहार ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता खुद ही नहीं चाहते कि मध्य प्रदेश में पार्टी कभी सत्ता में वापस आए। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पार्टी के अंदर ऐसे ही हालात बने रहे तो वे भविष्य में कांग्रेस छोड़ने जैसे बड़े कदम पर विचार करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। कांग्रेस विधायक के इस बयान से पार्टी में भूचाल आ गया है। 

बयान पर जिला अध्यक्ष की नसीहत

कांग्रेस विधायक के इस बागी रुख के बाद कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस एक अनुशासित दल है। यदि किसी विधायक या पदाधिकारी को नेताओं से कोई भी शिकायत है, तो उसे मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी करने के बजाय पार्टी के फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने साफ किया है कि अनुशासन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी मामलों को बंद कमरे में बैठकर आपसी सहमति से सुलझाया जाना चाहिए, क्योंकि सार्वजनिक बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है।

अब देखना होगा की क्या कांग्रेस संगठन कांग्रेस विधायक पर कोई बड़ी कार्रवाई करता है या विधायक के बयान को गंभीरता से लेकर मसले पर चर्चा करता है? या फिर कांग्रेस विधायक पाला बदलने के लिए मजबूर होते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। 

संबंधित सामग्री

Road Accident: उज्जैन-गरोठ फोरलेन में दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत, 3 गंभीर घायल

Road Accident: उज्जैन-गरोठ फोरलेन में दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत, 3 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के आगर मालवा के उज्जैन-गरोठ फोरलेन रोड पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार ट्रक में घुस गई। दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Aug 25, 2026
Datia By-Election: भाजपा भले हारी दतिया, लेकिन बढ़ा वोट बैंक, सीएम मोहन बोले...

Datia By-Election: भाजपा भले हारी दतिया, लेकिन बढ़ा वोट बैंक, सीएम मोहन बोले...

मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार रही दतिया विधानसभा उचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को चुनाव हराकर दतिया सीट पर कब्जा जमा

Aug 04, 2026
MP New Sandipani Schools: प्रदेश में बनेंगे 200 नए सांदीपनि विद्यालय: प्रभारी मंत्री चौहान

MP New Sandipani Schools: प्रदेश में बनेंगे 200 नए सांदीपनि विद्यालय: प्रभारी मंत्री चौहान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाए उपलब्ध करवा रही है, आज प्रदेश में 14000 करोड़ की लागत के 370 सांदीपनि विद्यालय भवनों का...

Jul 25, 2026