MP ESB AI Exams

ESB की 9 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे अब भी अटके, गड़बड़ियों के बाद AI निगरानी होगी लागू

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की कई भर्ती परीक्षाएं गड़बड़ियों के कारण अब भी जांच के दायरे में हैं। मंडल ने भविष्य की परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए AI आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने का फैसला

ESB की 9 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे अब भी अटके, गड़बड़ियों के बाद AI निगरानी होगी लागू

mp News

भोपाल। देश भर में नीट पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों ने मध्य प्रदेश में भी कर्मचारी चयन मंडल ईएसबी की पटवारी और पुलिस परीक्षाओं में हुई कथित गड़बडिय़ों की यादें ताजा कर दी हैं। मिले आंकड़ों के अनुसार 2020 से जून 2026 के बीच एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड की 12 से अधिक परीक्षाएं पुलिस जांच के दायरे में आईं। इनमें तीन परीक्षाएं रद्द हुई, जबकि नौ भर्ती परीक्षाओं के परिणाम अब भी लंबित हैं। इन गड़बडिय़ों से सबक लेकर मंडल अब एआई तकनीक से भविष्य की परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है। 

बता दें कि प्रदेश में वर्ष 2020 से जून 2026 के बीच मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 73 परीक्षाएं आयोजित की। इनमें 40 भर्ती और 33 पात्रता, प्रवेश व चयन परीक्षाएं शामिल थी। इस दौरान पेपर लीक, प्रतिरूपण और परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामलों में केवल 12 से अधिक परीक्षाएं प्रभावित हुईं। इसमें से तीन भर्ती परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी। शेष नौ परीक्षाओं की जांच प्रक्रिया के कारण आज तक परिणाम लंबित है। 

तीन परीक्षाओं के निरस्ती का ये रहा कारण

कृषि विभाग 
सबसे बड़ा मामला कृषि विभाग की 2021 में आयोजित परीक्षा का सामने आया, जब ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, समूह-2 उप समूह-4 और समूह-5 भर्ती परीक्षा-2020 की संबंधित परीक्षाएं शामिल है। इन परीक्षाओं की तकनीकी जांच में पता चला कि परीक्षा साफ्टवेयर पर अपलोड किए गए गोपनीय प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले अनधिकृत कंप्यूटरों से डाउनलोड किए गए थे। इसके बाद संबंधित परीक्षाएं रद्द कर दी गइ। मामला साइबर पुलिस को सौंपा गया, जिसने अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए। हालांकि अभी तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

पुलिस विभाग

पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 में बायोमेट्रिक और साल्वर गैंग द्वारा तकनीक के दुरुपयोग का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि गिरोह ने अंगूठे के निशान और फोटो जैसे बायोमेट्रिक डेटा से छेड़छाड़ कर असली अभ्यर्थियों की जगह साल्वर बैठाए. फर्जी पहचान पत्र और आधार विवरणों में हेरफेर कर परीक्षा दिलाई गई। अब तक इस मामले में 19 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

राजस्व विभाग 
राजस्व विभाग में पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 में शीर्ष 10 में से सात अभ्यर्थियों का एक ही निजी परीक्षा केंद्र से चयन होने पर विवाद गहरा गया। ये परीक्षा भी मंडल को निरस्त करनी पड़ी। इसमें अभी तक जांच जारी है। कर्मचारी चयन मंडल की इस परीक्षा को लेकर काफी विवाद भी उठा। 


इनका कहना है..

कर्मचारी चयन मंडल, 2026 से आयोजित होने वाली परीक्षाओं की एआई से निगरानी करेगा। इससे परीक्षाओं में गड़बडिय़ां नहीं हो सकेगी। ईएसबी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित सॉफ्ट वेयर के इस्तेमाल से परीक्षाओं में होने वाली अनियमितताओं को रोका जा सकेगा।  
- विशाल जोशी, जनसंपर्क अधिकारी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल।

संबंधित सामग्री

CG Codeine Syrup Case: रायपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी के 3 दोषियों को 20-20 साल की कैद, 2-2 लाख जुर्माना

CG Codeine Syrup Case: रायपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी के 3 दोषियों को 20-20 साल की कैद, 2-2 लाख जुर्माना

रायपुर की विशेष एनडीपीएस अदालत ने प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की तस्करी में तीन आरोपितों को 20-20 साल की सश्रम कैद और दो-दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Oct 29, 2026
Arnab Cyclone Alert CG: चक्रवाती तूफान का अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ धान पर संकट, किसानों कीं चिंता बढ़ी

Arnab Cyclone Alert CG: चक्रवाती तूफान का अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ धान पर संकट, किसानों कीं चिंता बढ़ी

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के अलर्ट से करीब 1 करोड़ एकड़ में खड़ी धान की फसल पर संकट है। एक्सपर्ट ने किसानों को कटाई 2 से 4 दिन टालने और खेतों से पानी निकालने को कहा है।

Oct 29, 2026
Diwali Festival preparation: दीवाली पर भोपाल के अस्पतालों में अलर्ट मोड, पटाखों से झुलसने वालों के लिए तैयारी

Diwali Festival preparation: दीवाली पर भोपाल के अस्पतालों में अलर्ट मोड, पटाखों से झुलसने वालों के लिए तैयारी

दीवाली पर पटाखों से होने वाले हादसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भोपाल के अस्पतालों में डॉक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Oct 28, 2026
Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

अर्नब तूफान के कारण आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा से आने वाली ट्रेनें गुरुवार को भोपाल तीन घंटे तक देरी से पहुंच सकती हैं। यात्री एनटीईएस देखकर निकलें।

Oct 28, 2026
BHEL News: भेल कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि, यूनियनों ने बताया नाकाफी और फूंका पुतला

BHEL News: भेल कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि, यूनियनों ने बताया नाकाफी और फूंका पुतला

भेल भोपाल के करीब तीन हजार कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह अक्टूबर के वेतन के साथ आएगी, पर यूनियनों ने इसे कम बताकर पुतला दहन किया।

Oct 28, 2026