MP 8 Police Officers Transferred, 5 IPS

IPS Transfer News: एमपी में 8 पुलिस अफसरों के तबादले! 5 आईपीएस को नई कमान, 4 बने अतिरिक्त एसपी

मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने 5 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 3 अफसरों के तबादले किए हैं। चार अफसरों को अतिरिक्त एसपी बनाया गया है, दो को पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी की जिम्मेदारी मिली है।

By : संजय चतुर्वेदी
IPS Transfer News: एमपी में 8 पुलिस अफसरों के तबादले! 5 आईपीएस को नई कमान, 4 बने अतिरिक्त एसपी

MP Police officer Transfer

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने बुधवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए आठ अधिकारियों की पदस्थापना बदल दी है। इनमें 2023 बैच के पांच आईपीएस अफसर और राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक सभी को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है। सबसे ज्यादा चर्चा उन चार अफसरों की है, जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

2023 बैच के पांच आईपीएस को मिली नई पोस्टिंग

सिहोरा के एसडीओपी आदित्य सिंघारिया अब खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे। रीवा के त्योंथर में एसडीओपी रहीं मनस्वी शर्मा को उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इंदौर नगरीय क्षेत्र में कोतवाली के सहायक पुलिस आयुक्त मनीष भारद्वाज को जबलपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की कुर्सी मिली है।

आदेश 1- 8 अधिकारी

क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 आदित्य सिंघारिया एस.डी.ओ.पी., सिहोरा, जिला जबलपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खंडवा
2 मनस्वी शर्मा एस.डी.ओ.पी., त्योंथर, जिला रीवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला उज्जैन
3 मनीष भारद्वाज सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली, नगरीय इंदौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर
4 विक्रम अहिरवार नगर पुलिस अधीक्षक, नागदा, जिला उज्जैन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल
5 जेण्डेन लिंगजर्पा एस.डी.ओ.पी., महिदपुर, जिला उज्जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला ग्वालियर
6 घनश्याम मालवीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला राजगढ़ सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
7 महेन्द्र ताकणेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खंडवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला राजगढ़
8 शालिनी दीक्षित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026