Twisha Sharma Case giribala singh bail rejected

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

By : संजय चतुर्वेदी
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case Mother in law bail plea Reject

भोपाल। जिले के चर्चित त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी ने 26 अक्टूबर को दिए आदेश में कहा कि मौत से पहले  के हालात,परिजनोंसे हुई वाट्सएप बातचीत, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की भूमिका की आगे जांच जरूरी है। इसलिए अभी जमानत पर रिहाई ठीक नहीं होगी। गिरिबाला सिंह 2 जून 2026 से जेल में हैं।

मां और ननद को भेजे संदेशों में छलका दर्द

कोर्ट ने त्विषा की अपनी मां और ननद से हुई वाट्सएप चैट का जिक्र किया। 9 मई के संदेशों में त्विषा ने शिकायत की थी कि पति बच्चे के पितृत्व पर सवाल उठा रहा है। साथ ही गर्भपात को लेकर आरोप लगा रहा है। उसने लिखा था कि वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और उसके मन में आत्महत्या जैसे ख्याल भी आ रहे हैं। 11 मई को भी उसने ससुराल में घुटन और प्रताड़ना की बात कही।

मौत वाली रात का घटनाक्रम

बता दें कि 12 मई को त्विषा ने मां से तीन हजार रुपये मंगवाए और नसीराबाद लौटने के लिए ट्रेन का टिकट बुक किया। उसने यह भी बताया था कि वह पति क साथ दांपत्य परामर्श के लिए डॉक्टर के पास जाने वाली है। रात करीब 9:20 बजे उसने ननद को फोन कर रोते हुए फति के आक्रामक व्यवहार की शिकायत की। 9:36 बजे उसने संदेश भेजा कि उसे शांति से मरने दिया जाए। इसके बाद भी उसने मां और पिता से फोन पर बात की और पति के हिंसक बर्ताव की बात बताई।

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा

कोर्ट के मुताबिक रात करीब 10:23 बजे गिरिबाला सिंह पहली मंजिल से छत की ओर जाती दिखीं। उनके पीछे समर्थ सिंह भी गया। बाद में वे नीचे मुख्य दरवाजा खोलने आईं। फुटेज में समार्थ, उसका चचेरा भाई स्वराज सिंह और घरेलू सहायक प्रमोद कुमार झारिया त्विषा को सीढ़ियों से नीचे लाते दिखे। कोर्ट ने इन हालात को बेहद अहम माना।

उकसावे के आरोप पर वकीलों की दलील खारिज

गिरिबाला सिंह के वकीलों का तर्क था कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में साफ इरादा होना जरूरी है और सिर्फ प्रताड़ना के आरोप काफी नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर इरादे के सवाल को बाकी हालात से अलग करके नहीं देखा जा सकता। मामले के तथ्य पहले के उस फैसले से अलग हैं, जिसका हवाला दिया गया था। आरोपियों की भूमिका की आगे जांच जरूरी है।

डेटिंग एप से हुई थी मुलाकात का अंत मौत से

आदेश के मुताबिक त्विषा और समर्थ सिंह की मुलाकात फरवरी 2025 में एक ऑनलाइन डेटिंग एप पर हुई थी। दोनों ने 9 दिसंबर 2025 को शादी की। अप्रैल 2026 में त्विषा ने गर्भवती होने की पुष्टि कराई थी। अभियोजन का आरोप है कि गर्भावस्था और गर्भपात के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ते गए। 12 मई 2026 की रात त्विषा अपने ससुराल के कमरे में फंदे से लटकी मिली थी।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026