MP Government Nepal Disaster Help

Helpline Number: नेपाल आपदा में फंसे MP के लोगों के लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बीच फंसे मध्य प्रदेस के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार सक्रिय हुई है। उन्होंने दिल्ली स्थित एमपी भवन में विशेष कंट्रोल रूम बनाया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

By : संजय चतुर्वेदी
Helpline Number: नेपाल आपदा में फंसे MP के लोगों के लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

MP release Helpline number for mp in nepal flood

भोपाल। देश के पड़ोसी राज्य नेपाल में भीषण प्राकृतिक आपदा आई। अचानक आई इस भयावह तबाही के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस संकट के बीच मध्य प्रदेश की सरकार भी सक्रिय हो गई। साथ ही वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कदम उठाया है। इसके साथ ही आवश्यक सुविधाएं शुरू की गई हैं।

सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सरकार की प्राथमिकता नेपाल में फंसे हर नागरिक तक हद पहुंचाने के साथ उनके प्रदेश में मौजूद परिजनों की चिंता दूर करना है।

नेपाल प्रशासन और राहत एजेंसियों से समन्वय

कंट्रोल रूम के जरिए नेपाल प्रशासन और राहत एजेंसियों के सात लगातार समन्वय किया जाएगा। इसके माध्यम से फंसे लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचाने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास किए जाएंगे।

परिजन भी कंट्रोल रूम से ले सकते हैं जानकारी

नेपाल में फंसे मध्य प्रदेश के नागरिक या उनके परिजन रेस्क्यू, सहायता और अन्य जरूरी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने इसके लिए फोन, व्हाट्सएप और ईमेल की सुविधा उपलब्ध कराई है। सरकार का हेल्पलाइन नंबर- 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर- 9818963273 और ईमेल- recp1mpbhawan@mp.gov.in जारी किए गए हैं। 

इसके साथ ही सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि नेपाल में फंसे किसी भी मध्य प्रदेशवासी की जानकारी होने पर दिए गए संपर्क माध्यमों के जरिए कंट्रोल रूम को सूचना दें। ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026