Bhopal Crime News

Bhopal Crime: अरेरा कॉलोनी में प्रेमी युगल की खुदकुशी, मैसेज कर बोला, 'अलविदा भाई'

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में एक नेपाली युवक अपनी प्रेमिका के संग फंदे पर लटका मिला है।

By : विकास जैन
Bhopal Crime: अरेरा कॉलोनी में प्रेमी युगल की खुदकुशी, मैसेज कर बोला, 'अलविदा भाई'

Bhopal Crime: अरेरा कॉलोनी में प्रेमी युगल की खुदकुशी, मैसेज कर बोला, 'अलविदा भाई'

Bhopal Crime News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में एक नेपाली युवक अपनी प्रेमिका के संग फंदे पर लटका मिला है। दोनों का शव एक कर्मचारी आवास में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले युवक ने अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर एक भावुक ऑडियो मैसेज भेजकर अलविदा कहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हबीबगंज पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

दोस्त को भेजा ऑडियो मैसेज

मीडिया की खबरों के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे मृतक अमन सारूमगर ने अपने दोस्त आर्यन को मोबाइल पर एक ऑडियो मैसेज भेजा। इसमें उसने कहा लव यू मेरे भाई, तूने आज तक जो किया मेरे लिए बहुत कुछ किया। तेरा एहसान मेरे ऊपर रहेगा। जा रहा हूं, अलविदा। मैसेज सुनते ही आर्यन तुरंत अमन के कमरे पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर उसने अमन और उसकी प्रेमिका को एक ही फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोनों की दोस्ती

बताया जा रहा है कि मूल रूप से नेपाल का रहने वाला मृतक अमन अपने पिता के साथ 11 नंबर स्थित गणेश मंदिर के पास फास्ट फूड का ठेला लगाता था। उसकी मां उसी बंगले में खाना बनाने का काम करती थीं। करीब एक हफ्ते पहले परिवार नेपाल गया हुआ था और अमन घर में अकेला था। पुलिस की जांच के मुताबिक, हबीबगंज इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा और अमन के बीच करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। छात्रा अपने परिवार की इकलौती बेटी थी।

इंस्टाग्राम पर डाली प्रेगनेंसी टेस्ट किट की फोटो

आत्महत्या से पहले अमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेगनेंसी टेस्ट किट की एक फोटो पोस्ट की थी। हालांकि, इस पोस्ट का सुसाइड से क्या संबंध है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा। 

संबंधित सामग्री

Sharad Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Sharad Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की आज से शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के पहले दिन घरों से लेकर देवी मंदिरों तक घटस्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां...

Oct 11, 2026