Nitin Nabin Attacks Congress Over PM Modi Birthday

'तो क्या राहुल बाबा का मनाएंगे जन्मदिन?' इंदौर में नितिन नबीन का कांग्रेस पर वार, CM मोहन यादव भी बरसे

इंदौर में स्वामित्व योजना 2026 के नए चरण की शुरुआत हुई, इस मौके पर सीएम मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस बताया।

By : संजय चतुर्वेदी
'तो क्या राहुल बाबा का मनाएंगे जन्मदिन?' इंदौर में नितिन नबीन का कांग्रेस पर वार, CM मोहन यादव भी बरसे

Nitin nabin and cm mohan yadav target opposition in indore

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुरुवार को स्वामित्व योजना 2026 के तहत ग्रामीण इलाकों में भूमि की पक्की रजिस्ट्री बांटने के लिए नए चरण की शुरुआत हुई। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन मौजूद रहे। मंच से दोनों नेताओं ने जहां योजना की खूबियां गिनाई। वहीं, कांग्रेस पर भी लगातार निशाना साधते रहे।

नितिन नबीन बोल- राहुल बाबा का मनाएंगे क्या

बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने अहिल्याबाई की धरती इंदौर से कांग्रेस पर करारा हमला बोला। पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के तौर पर मनाए जाने के विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मोदी ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। मुफ्त राशन और जनधन खातों का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनसेवक का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा का मनाएंगे।

नबीन ने आगे कहा कि पुरानी सरकारें योजनाएं वोट बैंक के हिसाब से बनाती थीं। वहीं, मोदी सरकार की हर नीति केंद्र में गांव और गरीब होता है। उन्होंने राम मंदिर और महाकाल कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी सहेज रही है। उन्होंने सरदार पटेल का जिक्र कर कहा कि कांग्रेस ने उन्हें भुला दिया और धारा 370 का समर्थन करती रही। आज देश की तरक्की देखकर विपक्ष बेचैन है। सीएम मोहन यादव भी पीछे नहीं रहे।

सीएम मोहन ने कांग्रेस पर क्या कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। लेकिन कांग्रेस भगवान का नाम सुनते ही असहज हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विश्वकर्मा योजना के जरिए कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जतना को कभी कुछ नहीं दिया। वहीं, बीजेपी सरकार महिलाओं को आर्थिक मदद देकर उन्हें स्वावलंबी बना रही है। उन्होंने पीएम  मोदी को वैश्विक कद की भी तरीफ की और कहा कि ब्रिक्स जैसे मंचों पर चीन और रूस जैसे देश भी भारत के साथ खड़े नजर आते हैं। इसके बाद कार्यक्रम के अंत में दोनों नेताओं ने हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर रजिस्ट्री के दस्तावेज सौंपे।

क्या है स्वामित्व योजना का यह नया चरण

कार्यक्रम में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने तक चलने वाला विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अधिकारी गांव गांव जाकर लोगों को उनकी संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपेंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पहले शहर के मकानों पर तो आसानी से बैंक लोन मिल जाता था, लेकिन गांव में पक्का दस्तावेज न होने से यह सुविधा ग्रामीणों को नहीं मिल पाती थी। अब पक्की रजिस्ट्री मिलने के बाद गांव के लोग भी अपनी संपत्ति पर वित्तीय लाभ ले सकेंगे।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में होगी। डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026