Sitapur Police

Sitapur Police: चेन लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, इनामी बदमाश गिरफ्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला से हुई चेन लूट की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

By : विकास जैन
Sitapur Police: चेन लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sitapur Police: चेन लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, इनामी बदमाश गिरफ्तार

हिमांशु सिंह, सीतापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला से हुई चेन लूट की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ में सदर बाजार चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक स्वाति चतुर्वेदी, तानसेनगंज चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक पूजा कटियार, एसओजी प्रभारी सत्येंद्र विक्रम समेत पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक, 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस तथा 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस को लूटी गई चेन के दो टुकड़े भी मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक कामिल और फरमान शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला से हुई चेन लूट के मामले में वांछित थे। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सीओ सिटी कपूर कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना का 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

Sitapur Crime: चौकीदार के घर में नकब लगाकर लाखों की चोरी, गांव में दहशत

Sitapur Crime: चौकीदार के घर में नकब लगाकर लाखों की चोरी, गांव में दहशत

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मातिनपुर गांव में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए चौकीदार के घर को निशाना बना लिया।

Aug 12, 2026
Sitapur Neha Awasthi: देसी बोली और सरल अंदाज से लोगों का दिल जीत रहीं नपा अध्यक्ष नेहा अवस्थी

Sitapur Neha Awasthi: देसी बोली और सरल अंदाज से लोगों का दिल जीत रहीं नपा अध्यक्ष नेहा अवस्थी

श्यामनाथ मंदिर के पास धोबियाना की ओर जाने वाले रास्ते पर बन रही सीसी रोड के निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष नेहा अवस्थी का स्थानीय लोगों और दुकानदारों से...

Aug 11, 2026