Rahul Gandhi Ujjain Visit

Rahul Gandhi Ujjain Visit: उज्जैन आ रहे राहुल गांधी, करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद उनका अगला पड़ाव धार्मिक नगरी उज्जैन होगा।

By : विकास जैन
Rahul Gandhi Ujjain Visit: उज्जैन आ रहे राहुल गांधी, करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

Rahul Gandhi Ujjain Visit: उज्जैन आ रहे राहुल गांधी, करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

Rahul Gandhi Ujjain Visit: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद उनका अगला पड़ाव धार्मिक नगरी उज्जैन होगा। राहुल गांधी का यह दौरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले में होने के कारण बेहद अहम माना जा रहा है।

नवंबर में आएंगे राहुल गांधी 

दो महीने के अंदर राहुल गांधी का यह मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले उज्जैन का कार्यकर्ता सम्मेलन सितंबर में होना तय था, लेकिन इंदौर कार्यक्रम के चलते अब इसे नवंबर में आयोजित करने का फैसला किया गया है। दौरे के दौरान राहुल गांधी वार्ड और पंचायत स्तर पर गठित की गई कांग्रेस टीमों से सीधे संवाद करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर समीक्षा करेंगे।

70 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति बनाई है। पार्टी का दावा है कि इस अभियान के जरिए पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 70 लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। उज्जैन में होने वाले इस बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन को सीधे सदस्यता अभियान से जोड़ा जा रहा है ताकि कार्यकर्ताओं में नया उत्साह फूंका जा सके।

संबंधित सामग्री

Uma Bharti: उमा भारती का बयान, बुड्ढे डुकरा हो गए राहुल गांधी 

Uma Bharti: उमा भारती का बयान, बुड्ढे डुकरा हो गए राहुल गांधी 

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भोपाल में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए तंज कसा है। राहुल गांधी की उम्र का जिक्र करते हुए उमा भारती...

Sep 15, 2026
MP Bjp Niyuktiya: दतिया चुनाव के बाद एमपी बीजेपी ने की बड़ी नियुक्तियां, सूची जारी 

MP Bjp Niyuktiya: दतिया चुनाव के बाद एमपी बीजेपी ने की बड़ी नियुक्तियां, सूची जारी 

मध्यप्रदेश भाजपा ने दतिया में हुए उपचुनाव के बाद प्रदेश में बड़ी नियुक्तियां की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री की एक सूची जारी...

Aug 05, 2026