Rajya Sabha MP Mahesh Kevat

MP Mahesh Kevat: राज्यसभा सांसद महेश केवट ने ली संसद में शपथ, बने पहले नेता

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेता महेश केवट ने सोमवार को संसद में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है।

By : विकास जैन
MP Mahesh Kevat: राज्यसभा सांसद महेश केवट ने ली संसद में शपथ, बने पहले नेता

MP Mahesh Kevat: राज्यसभा सांसद महेश केवट ने ली संसद में शपथ, बने पहले नेता

MP Mahesh Kevat: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेता महेश केवट ने सोमवार को संसद में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। महेश केवट मध्य प्रदेश में बीते 10 सालों के अंदर राज्यसभा की तीसरी सीट जीतकर संसद पहुंचने वाले पहले पहले नेता बन गए है। मेहश केवट की इस उपलब्धि पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी हैं।

टूटा 10 साल का मिथक 

आपको बता दें कि प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए बीते 10 सालों में यह तीसरा चुनाव था। इससे पहले के दो मौकों पर समीकरण भाजपा के पक्ष में नहीं रहे थे, लेकिन इस बार परिणाम इतिहास रचने वाला साबित हुआ। बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विनोद गोटिया मैदान में थे, जिन्हें कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जून 2020 में तीसरी सीट के लिए मुकाबला हुआ था। उस समय बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा पहुंचे थे, जबकि कांग्रेस के फूल सिंह बरैया चुनाव हार गए थे।

कैसे मिली निर्विरोध जीत?

यह भी बता दें कि आंकड़ों के लिहाज से इस तीसरी सीट पर बीजेपी के पास जीत का मौका बेहद कम माना जा रहा था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा नाटकीय मोड़ आ गया था। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा निरस्त होने के बाद मैदान में केवल महेश केवट ही बचे थे। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तीसरी सीट पर निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया था। 

अध्यक्ष खंडेलवाल ने दी बधाई

महेश केवट के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्हेंने लिखा है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर भाजपा नेता महेश केवट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

संबंधित सामग्री

MP BJP Niyuktiya: संगठन में बदलाव! बिप्लब कुमार देव प्रभारी, रेखा वर्मा सह प्रभारी, लोया मीडिया प्रभारी बने

MP BJP Niyuktiya: संगठन में बदलाव! बिप्लब कुमार देव प्रभारी, रेखा वर्मा सह प्रभारी, लोया मीडिया प्रभारी बने

मध्य प्रदेश भाजपा में बिप्लब कुमार देव नए प्रभारी, रेखा वर्मा सह प्रभारी बनीं, वहीं बृजगोपाल लोया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई, दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हुईं।

Sep 23, 2026
MP Bjp Niyukti: MP भाजपा में बड़ा फेरबदल, इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

MP Bjp Niyukti: MP भाजपा में बड़ा फेरबदल, इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश भाजपा में बीते करीब दो महीनों से संगठन में नियुक्तियों का दौर जारी है। हाल ही में प्रदेश भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से सतना...

Aug 08, 2026
MP Bjp Niyuktiya: दतिया चुनाव के बाद एमपी बीजेपी ने की बड़ी नियुक्तियां, सूची जारी 

MP Bjp Niyuktiya: दतिया चुनाव के बाद एमपी बीजेपी ने की बड़ी नियुक्तियां, सूची जारी 

मध्यप्रदेश भाजपा ने दतिया में हुए उपचुनाव के बाद प्रदेश में बड़ी नियुक्तियां की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री की एक सूची जारी...

Aug 05, 2026
Datia By-Election: दतिया में कांग्रेस को झटका, प्रत्याशी परिवार का नेता भाजपा में शामिल 

Datia By-Election: दतिया में कांग्रेस को झटका, प्रत्याशी परिवार का नेता भाजपा में शामिल 

दतिया में होने वाल उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी के राजपरिवार के एक नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। चुनाव प्रचार के बीच राजपरिवार से जुड़े महाराज गोविंद देव बी

Jul 20, 2026
MP BJP Niyuktiya: एमपी भाजपा में प्रदेश सह संयोजक और कार्यालय मंत्री की घोषणा, सूची जारी

MP BJP Niyuktiya: एमपी भाजपा में प्रदेश सह संयोजक और कार्यालय मंत्री की घोषणा, सूची जारी

मध्य प्रदेश भाजपा ने सैनिक प्रकोष्ठ में 10 प्रदेश सह संयोजक और एक कार्यालय मंत्री की नियुक्ति की है। जानिए नई सूची में किन नेताओं को जिम्मेदारी मिली है।

Jul 16, 2026