rewa Sanjay Gandhi hospital collector inspection

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में देर रात कलेक्टर-SP का औचक निरीक्षण, गंदगी पर भड़के कलेक्टर

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कलेक्टर और SP ने देर रात औचक निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर कलेक्टर ने सफाईकर्मचारी को फटकार लगाई और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

By : संजय चतुर्वेदी
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में देर रात कलेक्टर-SP का औचक निरीक्षण, गंदगी पर भड़के कलेक्टर

Rewa Collector Surprise visit rewa Hospital

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल संजय गांधी हॉस्पिटल की लगातार शिकायतें मिल रही थी। लगातार मिलती इन शिकायतों के बीच प्रशासन ने देर रात अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर नेरेंद्र सिंह सूर्यवंशी और पुलिस एसपी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने परिसर में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गंदगी देख कलेक्टर ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर कलेक्टर नरेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सफाई व्यवस्था तत्काल बेहतर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अस्पताल में दोबारा गंदगी या किसी तरह की लापरवाही मिली तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय होने के बाद लापरवाही करने वालों को किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी।

कभी भी हो सकता है औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि व्यवस्थाएँ केवल निरीक्षण के दौरान ठीक रखने से काम नहीं चलेगा। मरीजों को हर समय बेहतर सुविधाएँ मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रशासन की ओर से कभी भी अचानक निरीक्षण किया जा सकता है। इसलिए साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं और अस्पताल की दूसरी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए।

एक सप्ताह तक सीनियर अधिकारी करेंगे निगरानी

अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रशासन ने एक सप्ताह की विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की है। इसके तहत एडीएम, एडीएम, जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम कमिश्नर समेत सीनियर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेंगे। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर कराने की जिम्मेदारी भी इन्हीं अधिकारियों की होगी।

शिकायतों के बाद प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

संजय गांधी अस्पताल को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर और एसपी का देर रात पहुंचना प्रशासन की गंभीरता को दिखाता है। प्रशासन अब सीनियर अधिकारियों की निगरानी में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कराने की तैयारी में है। अधिकारियों को साफ कर दिया गया कि मरीजों से जुड़ी सुविधाओं या साफ-सफाई मेंलापरवाही मिलने प जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

सीधी में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, गर्दन में बुलेट लगने से हालत गंभीर

सीधी में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, गर्दन में बुलेट लगने से हालत गंभीर

सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार दो युवकों को कार में सवार होकर आए लोगों ने गोली मारी।

Jan 27, 2026