सीधी में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, गर्दन में बुलेट लगने से हालत गंभीर

सीधी में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, गर्दन में बुलेट लगने से हालत गंभीर

सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार दो युवकों को कार में सवार होकर आए लोगों ने गोली मारी।

By : स्वदेश डेस्क
सीधी में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, गर्दन में बुलेट लगने से हालत गंभीर

सीधीः मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई। मंगलवार रात करीब 8 बजे बाइक से जा रहे दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में दोनों युवकों की गर्दन में गोली लगी है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मानिक यादव और रजनीश यादव के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मानिक यादव ग्राम सपनी दुआरी का निवासी है, जबकि उसका साला रजनीश यादव ग्राम पड़खुरी नंबर-1 का रहने वाला है। दोनों युवक धनपुरी से अपने गांव सपनी दुआरी लौट रहे थे। रास्ते में एक सुनसान इलाके से गुजरते समय पीछे से एक काले रंग की कार आकर रुकी। कार से उतरे दो अज्ञात लोगों ने बाइक सवार युवकों को रोकने का इशारा किया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कुल पांच राउंड फायर किए। इनमें से तीन गोलियां दोनों युवकों को लगीं, जबकि दो मिस फायर हो गईं। गोली लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और हमलावर कार समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से तीन खाली कारतूस भी बरामद हुए हैं।

बेहोश होने से पहले रजनीश का बयान

अस्पताल में भर्ती रजनीश यादव ने बेहोश होने से पहले पुलिस को बताया कि हमलावर काली रंग की कार में सवार थे। उन्होंने बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही उसने मोबाइल निकाला और लॉक खोलने लगा, अचानक गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और कुछ दिखाई नहीं दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर संजय गांधी अस्पताल, रीवा भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर है और वे फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

पीड़ितों के रिश्तेदार मुन्ना यादव ने बताया कि मानिक और रजनीश का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था। ऐसे में हमला क्यों हुआ, यह समझ से परे है। परिजनों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सर्विलांस के जरिए जांच

जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी रात करीब 9 बजे मिली थी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी के अनुसार, घटनास्थल जंगल और सुनसान इलाके में है, जहां न तो सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही किसी वाहन की स्पष्ट जानकारी मिल सकी है। फिलहाल पुलिस सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। घायलों के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में देर रात कलेक्टर-SP का औचक निरीक्षण, गंदगी पर भड़के कलेक्टर

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में देर रात कलेक्टर-SP का औचक निरीक्षण, गंदगी पर भड़के कलेक्टर

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कलेक्टर और SP ने देर रात औचक निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर कलेक्टर ने सफाईकर्मचारी को फटकार लगाई और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Sep 09, 2026
जबलपुर में भीषण हादसा: डंपर से 500 मीटर तक घिसटती रही कार, हरियाणा के 2 युवक जिंदा जले

जबलपुर में भीषण हादसा: डंपर से 500 मीटर तक घिसटती रही कार, हरियाणा के 2 युवक जिंदा जले

जबलपुर के बरेला में डंपर ने कार को टक्कर मारकर 500 मीटर तक घसीटा। कार में आग लगने से हरियाणा के दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। चालक फरार है।

Jun 13, 2026
भोपाल में सनसनी: पत्नी पर हथौड़े से हमला, फिर लोगों ने पकड़ा तो पति ने दी जान

भोपाल में सनसनी: पत्नी पर हथौड़े से हमला, फिर लोगों ने पकड़ा तो पति ने दी जान

भोपाल के पिपलानी इलाके में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति ने पत्नी पर हथौड़े से हमला किया और बाद में खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

May 18, 2026
25 मिनट की ‘कलेक्टर’ बनी छात्रा ने बदल दी गांव की तस्वीर, पहले आदेश से 40 घरों में पहुंची बिजली

25 मिनट की ‘कलेक्टर’ बनी छात्रा ने बदल दी गांव की तस्वीर, पहले आदेश से 40 घरों में पहुंची बिजली

सीधी की चौथी कक्षा की छात्रा 25 मिनट के लिए कलेक्टर बनी और उसके पहले आदेश से आदिवासी गांव के 40 घरों में बिजली पहुंच गई। अब सड़क निर्माण की तैयारी भी शुरू हो गई है।

May 12, 2026
बरगी बांध हादसा: 30 मिनट में सैर बनी मौत, आंधी के एक झोंके ने पलटा क्रूज

बरगी बांध हादसा: 30 मिनट में सैर बनी मौत, आंधी के एक झोंके ने पलटा क्रूज

जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसे की पूरी कहानी सामने आई। 30 मिनट में सैर मातम में बदली, 4 की मौत, कई लापता। जानें हादसे के पीछे के असली कारण।

Apr 30, 2026