Sandila Double Murder

संडीला डबल मर्डर: पानी की टंकी के पास मिले दो शव से दहला संडीला

कोतवाली क्षेत्र में आटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के शव मिलने से गुरुवार को सनसनी फैल गई।

By : विकास जैन
संडीला डबल मर्डर: पानी की टंकी के पास मिले दो शव से दहला संडीला

संडीला डबल मर्डर: पानी की टंकी के पास मिले दो शव से दहला संडीला

बृजेश कबीर, संडीला: कोतवाली क्षेत्र में आटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के शव मिलने से गुरुवार को सनसनी फैल गई। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पुलिस महकमे के होश उड़ गए। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।

रैसों और गौहनिया के हैं मारे गए युवक

गुरुवार सुबह करीब 9:37 बजे डायल-112 पर सूचना मिली, अतरौली मार्ग पर तकिया-आटामऊ जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से करीब 500 मीटर पहले सड़क किनारे दो व्यक्तियों के शव पड़े हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान अरुण चौरसिया (26) पुत्र जयप्रकाश चौरसिया निवासी रैसों तथा अभिषेक चौरसिया (27) पुत्र शिवराम चौरसिया निवासी गौहनिया, थाना कछौना के रूप में की। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एसपी, एएसपी पूर्वी, उपाधीक्षक संडीला ने किया मौका मुआयना 

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम तथा उपाधीक्षक संडीला संतोष सिंह नेघटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। घटना के अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और उपाधीक्षक संडीला के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं। घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

गोली से उड़ाए जाने की चर्चा, पर पुलिस ने भी दी पुष्टि

घटना के शुरुआती दौर में स्थानीय स्तर पर दोनों युवकों को गोली मारकर हत्या किए जाने की चर्चा है, लेकिन पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के अनुसार, दोनों के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद स्पष्ट होगा। घटना के अनावरण के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। फोरेंसिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।"

संबंधित सामग्री

Hardoi POCSO Court: पॉक्सो कोर्ट का निर्णय, नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल जेल, अपहरण  आरोप से बरी

Hardoi POCSO Court: पॉक्सो कोर्ट का निर्णय, नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल जेल, अपहरण आरोप से बरी

कछौना क्षेत्र में वर्ष 2022 में नाबालिग को ले जाकर दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी दिनेश पुत्र सोनेलाल निवासी सदुपुर को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये...

Aug 12, 2026
Hardoi Police Constables Suspended: गश्त के नाम पर ’मटरगश्त’ दो सिपाही सस्पेंड

Hardoi Police Constables Suspended: गश्त के नाम पर ’मटरगश्त’ दो सिपाही सस्पेंड

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के न्यू पोहकर पुरवा में 8-9 अगस्त की रात चोरों ने एक के बाद एक कई घरों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात पार कर दिए।

Aug 11, 2026