Hardoi Police Constables Suspended

Hardoi Police Constables Suspended: गश्त के नाम पर ’मटरगश्त’ दो सिपाही सस्पेंड

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के न्यू पोहकर पुरवा में 8-9 अगस्त की रात चोरों ने एक के बाद एक कई घरों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात पार कर दिए।

By : विकास जैन
Hardoi Police Constables Suspended: गश्त के नाम पर ’मटरगश्त’ दो सिपाही सस्पेंड

Hardoi Police Constables Suspended: गश्त के नाम पर ’मटरगश्त’ दो सिपाही सस्पेंड

बृजेश कबीर, हरदोई: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के न्यू पोहकर पुरवा में 8-9 अगस्त की रात चोरों ने एक के बाद एक कई घरों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात पार कर दिए। वारदात के बाद रात्रि गश्त पर सवाल उठे तो पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने जवाबदेही तय करते हुए दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया।

गश्त नहीं करने का आरोप

कोतवाली देहात में तैनात आरक्षी मनोज सिंह और नीलेश अहिरवार पर रात्रि ड्यूटी के दौरान प्रभावी गश्त नहीं करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, उनकी ड्यूटी के दौरान ही थाना क्षेत्र में चोरी की घटना हुई। इसे कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसपी ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त और ड्यूटी में पूरी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है, अपराध रोकने में लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

25 हजार का इनामी गैंगस्टर बेनीगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा

हरदोई। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी रामू पुत्र श्रीराम को बेनीगंज पुलिस ने बुधवार को बरगदिया तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस के अनुसार, रामू ग्राम पहला मजरा रायपुर का निवासी है और मुकदमा अपराध संख्या 252/2025, धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम में नामजद था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ललित सैनी, कांस्टेबल अश्वनी कुमार और श्रीकांत यादव शामिल रहे।

संबंधित सामग्री

Hardoi Viral Video: 'शिक्षा के मन्दिर’ में ‘दारू-मुर्गा’ की 'बू’ का वीडियो वायरल, जांच के ओदश

Hardoi Viral Video: 'शिक्षा के मन्दिर’ में ‘दारू-मुर्गा’ की 'बू’ का वीडियो वायरल, जांच के ओदश

वायरल बातचीत में स्कूल परिसर में शराब पीने और मांस-अंडे बनवाने से जुड़ी बातें सुनाई दे रही हैं। सहायक अध्यापक विनोद शिरोमणि कथित तौर पर कई ‘दारू वाले वीडियो’ होने की बात कहते सुनाई देते हैं।

Aug 12, 2026
Hardoi POCSO Court: पॉक्सो कोर्ट का निर्णय, नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल जेल, अपहरण  आरोप से बरी

Hardoi POCSO Court: पॉक्सो कोर्ट का निर्णय, नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल जेल, अपहरण आरोप से बरी

कछौना क्षेत्र में वर्ष 2022 में नाबालिग को ले जाकर दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी दिनेश पुत्र सोनेलाल निवासी सदुपुर को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये...

Aug 12, 2026
Hardoi Imli Road: इमली रोड पर पौधरोपण में ‘परदादारी’! सुभाष पाण्डेय बोले- अगली बैठक में खोलेंगे राज

Hardoi Imli Road: इमली रोड पर पौधरोपण में ‘परदादारी’! सुभाष पाण्डेय बोले- अगली बैठक में खोलेंगे राज

इमली रोड की पुरानी पहचान लौटाने की कोशिश के बीच पौधरोपण को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है। जिला गंगा समिति के सदस्य सुभाष पाण्डेय ने पिछली तीन बैठकों में इमली रोड की...

Aug 10, 2026
Hardoi Teej Mela : सावन की रौनक से महका हरदोई, DOD तीज मेले में उमड़ी महिलाएं

Hardoi Teej Mela : सावन की रौनक से महका हरदोई, DOD तीज मेले में उमड़ी महिलाएं

सावन और तीज पर्व की उमंग मंगलवार को इनर व्हील क्लब (डॉटर्स ऑफ दुर्गा) के तीज मेले में देखने को मिली।

Aug 04, 2026
संडीला डबल मर्डर: पानी की टंकी के पास मिले दो शव से दहला संडीला

संडीला डबल मर्डर: पानी की टंकी के पास मिले दो शव से दहला संडीला

कोतवाली क्षेत्र में आटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के शव मिलने से गुरुवार को सनसनी फैल गई।

Jul 30, 2026