Varanasi Nagar Nigam

Varanasi Nagar Nigam: चौथी बार निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए नरसिंह दास

नगर निगम की कार्यकारिणी में सोमवार को हुए उपसभापति के चुनाव में नरसिंह दास निर्विरोध चुन लिए गए।

By : विकास जैन
Varanasi Nagar Nigam: चौथी बार निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए नरसिंह दास

Varanasi Nagar Nigam: चौथी बार निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए नरसिंह दास

वीर सिंह, वाराणसी: नगर निगम की कार्यकारिणी में सोमवार को हुए उपसभापति के चुनाव में नरसिंह दास निर्विरोध चुन लिए गए। इससे पहले वह जुलाई 2024, जुलाई 2018 तथा दिसंबर 2020 में भी उपसभापति रह चुके हैं। इस प्रकार वार्ड नं. 96 (दशाश्वमेध) के पार्षद नरसिंह चौथी बार उपसभापति चुने गए है। 

सदस्यों ने किया दास का सम​र्थन

सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी के सभागार में महापौर अशोक तिवारी की अध्यक्षता में उपसभापति के चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार दोपहर 12. 40 बजे शुरू हुई। इस दौरान महापौर ने कार्यकारिणी के सदस्यों से उपसभापति पद के प्रत्याशी के लिए प्रस्ताव मांगे।  वार्ड नं 28 ( सरायनंदन) के पार्षद मदनमोहन तिवारी ने उपसभापति पद के लिए नरसिंह दास के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका अनुमोदन कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर किया। इसके बाद महापौर ने उपसभापति पद पर नरसिंह दास के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।​ 

क्या बोले नरसिंह दास?

पटेल बिरादरी से आने वाले नरसिंह दास नगर निगम के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी पार्षदों में गिने जाते हैं। नव-निर्वाचित उपसभापति नरसिंह दास ने कहा कि कहा कि पार्टी का भरोसा मेरे ऊपर रहा जो चौथी बार मुझे उपसभापति बनाया गया हैं। मेरी जिम्मेदारी है कि मै सभी पार्षदों को एक साथ लेकर चलूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता है कि शहर में जनता को कोई समस्या न हो। मैं सभी पार्षदों को साथ लेकर निष्पक्ष व ईमानदारी से कार्य करूंगा ताकि शहर की जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। 

संचालन संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद ने किया। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, कार्यकारिणी सदस्यों में प्रवीण राय, मदन मोहन तिवारी, अशोक मौर्या, माधुरी सिंह, सुशीला, इंद्रारानी, राजकपूर चौधरी, गोविंद प्रसाद सिंह, संजय कुमार केशरी, बलराम कन्नौजिया, संदीप रघुवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

UP OTS Scheme: लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला, इस दिन से शुरू होगी OTS योजना

UP OTS Scheme: लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला, इस दिन से शुरू होगी OTS योजना

लखनऊ नगर निगम में बकाया गृहकर जमा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम 15 अगस्त से शहर में वन टाइम सेटलमेंट OTS योजना शुरू करने जा रहा है।

Jul 28, 2026
UP Election Bjp Survey: यूपी में भाजपा विधायकों का गुप्त सर्वे, ऐसे तय होगा 2027 का टिकट

UP Election Bjp Survey: यूपी में भाजपा विधायकों का गुप्त सर्वे, ऐसे तय होगा 2027 का टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत BJP ने राज्य की सभी 403 सीटों पर विधायकों और संभावित दावेदारों का नए सिरे से गुप्त सर्वे शुरू करा दिया है।

Jul 28, 2026
Hardoi News: बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर गाय की मौत

Hardoi News: बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर गाय की मौत

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में गैस एजेंसी के पास शांतिपुरम कॉलोनी में करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश है।

Jul 27, 2026
Devnandini Hospital Fire : एसी ब्लास्ट से देवनंदनी अस्पताल में मचा कोहराम, 32 मरीजों को निकाला सुरक्षित 

Devnandini Hospital Fire : एसी ब्लास्ट से देवनंदनी अस्पताल में मचा कोहराम, 32 मरीजों को निकाला सुरक्षित 

गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में रविवार देर रात एसी में हुए ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए पूरे अस्पताल को दहशत में डाल दिया।

Jul 27, 2026
MLA Raja Bhaiya: कारों के शौकीन राजा भैया के काफिले में जुड़ी एक और कार, नंबर है VIP 0001 

MLA Raja Bhaiya: कारों के शौकीन राजा भैया के काफिले में जुड़ी एक और कार, नंबर है VIP 0001 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा से लगातार सात बार विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर अपनी नई अल्ट्रा-लग्जरी गाड़ी को लेकर सुर्खियों

Jul 27, 2026