Shahdol Rewa Road Bus accident 10 serious

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

By : संजय चतुर्वेदी
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol Bus Accident

शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बुधवारि के दिन रीवा मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भीर एक बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। इसी सड़क हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। जिनमें स्कूली बच्चे शामिल हैं। 10 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टीकही प्रतिक्षालय के पास हुआ हादसा

 पुलिस के मुताबिक प्राइवेट कंपनी की बस शहडोल से ब्यौहारी की तरफ आ रही थी। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में टीकही यात्री प्रतिक्षालय के पास सड़क किनारे एक माल वाहन खड़ा था। बस चालक को यह  वाहन समय पर दिखाई नहीं दिया और बस सीधे उसके पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। बस के अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य

सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव का काम शुरू कराया। बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें निजी वाहनों, पुलिस की गाड़ियों और एंबुलेंस की मदद से तुरंत ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई स्कूली बच्चे भी हैं। इससे इलाके में हादसे की खबर फैलते ही लोगों में चिंता बढ़ गई।

घायलों में 10 की हालत नाजुक

ब्यौहारी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, 10 घायलों की स्थिति गंभीर है। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सा महाविद्यालय भेजने की तैयारी की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने पर ब्यौहारी पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026