Shivam Kasaudhan Bahraich

Shivam Kasaudhan: नीट परीक्षा में सफलता पर शिवम कसौंधन का स्वागत, हुए सम्मानित

नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 567 अंक एवं ऑल इंडिया रैंक 25,171 प्राप्त करने वाले शिवम कसौधन का पहली बार श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, चरनियाकोट आगमन पर...

By : विकास जैन
Shivam Kasaudhan: नीट परीक्षा में सफलता पर शिवम कसौंधन का स्वागत, हुए सम्मानित

Shivam Kasaudhan: नीट परीक्षा में सफलता पर शिवम कसौंधन का स्वागत, हुए सम्मानित

अनुराग गुप्ता, बहराइच: नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 567 अंक एवं ऑल इंडिया रैंक 25,171 प्राप्त करने वाले शिवम कसौधन का पहली बार श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, चरनियाकोट आगमन पर संकट मोचन हनुमान मंदिर पब्लिक धार्मिक ट्रस्ट, चरनियाकोट द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। शिवम कसौधन, ट्रस्ट के सदस्य के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर ट्रस्ट परिवार में हर्ष का माहौल रहा। 

इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक, मृदा कृषि वैज्ञानिक डॉ. नीरज कुमार, अध्यक्ष सुरेश कुमार, सदस्य बृजेश कुमार, आकाश कसौधन, संदीप, बिक्कू सहित अन्य लोगों ने शिवम का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ नीरज कुमार ने बताया कि शिवम एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

डॉ कुमार ने कहा कि शिवम की सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिवम ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। ट्रस्ट परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे चलकर एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।

संबंधित सामग्री

World Physiotherapy Day: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेषज्ञों ने गिनाए उपचार के फायदे

World Physiotherapy Day: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेषज्ञों ने गिनाए उपचार के फायदे

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को बहराइच फिजियोथेरेपी एसोसिएशन की ओर से मोहल्ला गुदड़ी स्थित एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रियाजुल हक के आवास पर गोष्ठी आयोजित की गई।

Sep 08, 2026
Bahraich Leopard Caused: दहशत का सबब बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Bahraich Leopard Caused: दहशत का सबब बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गोकुलपुर गांव में करीब 15 दिनों से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने सोमवार तड़के पिंजरे में कैद कर लिया।

Sep 07, 2026
MLA Maria Shah: सड़कों और बिजली समस्या को लेकर विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

MLA Maria Shah: सड़कों और बिजली समस्या को लेकर विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

मटेरा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और लगातार गहराते विद्युत संकट को लेकर क्षेत्रीय विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को...

Jul 29, 2026
Bahraich Crime: शादी के तीसरे दिन दुल्हन लापता, पति ने लगाया लाखों की ठगी का आरोप

Bahraich Crime: शादी के तीसरे दिन दुल्हन लापता, पति ने लगाया लाखों की ठगी का आरोप

जीवन लाल यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शादी के महज तीन दिन बाद उसकी पत्नी कथित रूप से नशीली दवा देकर घर से फरार हो गई।

Jul 27, 2026
Ghaghara River: खतरे के निशान पर घाघरा, बहराइच में बाढ़ की आहट

Ghaghara River: खतरे के निशान पर घाघरा, बहराइच में बाढ़ की आहट

नेपाल के तराई क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब बहराइच में साफ दिखाई देने लगा है।

Jul 27, 2026