Cm Yogi Bjp meeting lucknow voter list claim

CM Yogi: सीएम योगी का कार्यकर्ताओं को निर्देश; 1 महीने में जुड़वाएं वोटर, 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा

लखनऊ में बीजेपी की बैठक में सीएम योगी ने एक महीने तक वोटर जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा किया।

By : संजय चतुर्वेदी
CM Yogi: सीएम योगी का कार्यकर्ताओं को निर्देश; 1 महीने में जुड़वाएं वोटर, 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा

cm yogi instructs party workers enroll new voter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हुई भाजपा की अहम बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक महीने वोटर बनाने में जुट जाने का निर्देश दिया। योगी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर कर हो गए हैं। उन्होंने महिला और युवा मतदाताओं पर खास फोकस रखने को कहा।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई बैठक

यूपी भाजपा की यह बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई। इसमें एसआईआर और एसएसआर को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में योगी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस अभियान की पूरी रूपरेखा समझाई।

योगी ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिंदू मतदाताओं के नाम ज्यादा से ज्यादा जुड़वाने के लिए सक्रिय रहने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने महिला और युवा वोटरों को जोड़ने पर भी जोर दिया।

मतदाता सूची को लेकर क्या है दावा

मुख्यमंत्री ने SIR से पहले और बाद की मतदाता सूचियों के आधार पर दावा किया कि प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम सूची में नहीं है। इनमें से 66 लाख मतदाताओं के नाम पंचायत की मतदाता सूची में भी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और 4.5 लाख युवा, जो 18 से 19 साल की उम्र के हैं, उनके नाम भी सूची से गायब हैं। योगी ने तर्क दिया कि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। वहीं, हिंदू मतदाताओं की संख्या घटी है।

केशव मौर्य की नसीहत, निपटाने की प्रवृत्ति से बचें

बैठक में पहुंचे डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विरोधी गठबंधन कभी सफल नहीं होंगे। मौर्य ने कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने को कहा और उनकी नाराजगी का भी जिक्र किया। उन्होंने नसीहत दी कि सब लोग निपटाने की प्रवृत्ति से बचें, क्योंकि सरकार ही नहीं रहेगी तो कुछ नहीं कर पाएंगे।

संबंधित सामग्री

पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

आईपीएल 2027 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली ने क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी है

Nov 17, 2026
जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद के तहत योगी सरकार ने सोमवार शाम एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Nov 16, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026