यूपी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18.84 लाख नए मतदाता जुड़े; जानें कब तक करा सकेंगे सुधार

उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 13.58 करोड़ से अधिक नाम दर्ज हैं। 16 दिसंबर 2026 तक नाम जुड़वाने, संशोधन और आपत्ति दर्ज कराने का मौका है।

By : नरेंद्र कुमार
यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18.84 लाख नए मतदाता जुड़े; जानें कब तक करा सकेंगे सुधार

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार, 17 नवंबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। नई सूची में प्रदेश के कुल 13.58 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। पिछली अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले इस बार करीब 18 लाख 84 हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। अगर आपका नाम भी इस सूची में है या आप नया नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो आपके पास दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका है।

यूपी में अब 13.58 करोड़ से ज्यादा मतदाता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाता शामिल किए गए हैं। इनमें पुरुष, महिला और तृतीय लिंग के मतदाता भी शामिल हैं.आंकड़ों के मुताबिक, सूची में 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 पुरुष मतदाता और 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 महिला मतदाता दर्ज हैं। वहीं, तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 4,042 है.इस बार युवा मतदाताओं की संख्या भी चर्चा में है। 18 से 19 वर्ष की आयु वाले 11 लाख 83 हजार 352 मतदाताओं को ड्राफ्ट सूची में जगह मिली है। यानी बड़ी संख्या में ऐसे युवा भी मतदाता सूची का हिस्सा बने हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की तैयारी में हैं।

पिछली सूची के मुकाबले 18.84 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी

10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता दर्ज थे। अब नई ड्राफ्ट सूची में यह संख्या बढ़कर 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हो गई है.दोनों सूचियों की तुलना करें तो मतदाताओं की संख्या में करीब 18 लाख 84 हजार 113 की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही मतदाता सूची में महिला और पुरुष मतदाताओं के अनुपात में भी बदलाव दर्ज किया गया है.जेंडर रेशियो पिछली सूची में 834 था, जो अब बढ़कर 840 हो गया है। वहीं, ईपी रेशियो भी 55.17 से बढ़कर 55.95 दर्ज किया गया है।

16 दिसंबर तक जुड़वा सकते हैं नाम, दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद अब मतदाताओं को अपने नाम और अन्य जानकारियों की जांच करने का अवसर दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक की समयसीमा तय की है.इस दौरान जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, नाम, पता या अन्य विवरण में गलती होने पर संशोधन की मांग भी की जा सकती है। अगर किसी मतदाता को सूची में दर्ज नाम को लेकर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

4 जनवरी 2027 को आएगी अंतिम मतदाता सूची

दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इसके लिए 4 जनवरी 2027 की तारीख निर्धारित की गई है.यह पूरी प्रक्रिया 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर की जा रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के लिए जरूरी है कि वे ड्राफ्ट सूची में अपना नाम और व्यक्तिगत विवरण जरूर जांच लें। खासकर पहली बार वोट डालने की तैयारी कर रहे युवाओं को इस प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहिए.अब निगाहें दावे और आपत्तियों के निस्तारण पर रहेंगी, जिसके बाद जनवरी में प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची सामने आएगी।

संबंधित सामग्री

Model Code of conduct restriction: रिटायर अफसरों पर भी चुनावी लगाम, UP समेत 5 राज्यों को चुनाव आयोग का पत्र

Model Code of conduct restriction: रिटायर अफसरों पर भी चुनावी लगाम, UP समेत 5 राज्यों को चुनाव आयोग का पत्र

चुनाव आयोग ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर को पत्र लिखा है। राज्य सरकारों की ओर से रखे गए रिटायर अफसरों और अन्य लोगों पर भी आचार संहिता की पाबंदियां लागू होंगी।

Nov 10, 2026
Haryana News: एसआईआर पर कांग्रेस के आरोपों पर मांडविया का पलटवार, पानीपत में उठाए सवाल

Haryana News: एसआईआर पर कांग्रेस के आरोपों पर मांडविया का पलटवार, पानीपत में उठाए सवाल

पानीपत में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया है। उन्होंने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से सवाल पूछे।

Nov 06, 2026
पवन कुमार शर्मा को ECINet की निगरानी, सीमा खन्ना की बदली जिम्मेदारी

पवन कुमार शर्मा को ECINet की निगरानी, सीमा खन्ना की बदली जिम्मेदारी

चुनाव आयोग ने अधिकारियों के कामकाज में बड़ा फेरबदल किया है।

Nov 06, 2026
6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का काम शुरू, 21 जनवरी 2027 को आएगी फाइनल लिस्ट

6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का काम शुरू, 21 जनवरी 2027 को आएगी फाइनल लिस्ट

चुनाव आयोग ने 4 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट करने का फैसला किया है। ड्राफ्ट लिस्ट 30 नवंबर और फाइनल लिस्ट 21 जनवरी 2027 को आएगी।

Nov 05, 2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) – क्यों?

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) – क्यों?

लेख में एसआईआर को संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए मृतकों, स्थानांतरित मतदाताओं और दोहरे नामों को हटाने की जरूरत बताई गई है। लेखक ने विपक्ष के विरोध और अवैध प्रवासन पर सवाल उठाए हैं।

Nov 04, 2026