अब 6 प्रदेशों में SSR शुरू

6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का काम शुरू, 21 जनवरी 2027 को आएगी फाइनल लिस्ट

चुनाव आयोग ने 4 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट करने का फैसला किया है। ड्राफ्ट लिस्ट 30 नवंबर और फाइनल लिस्ट 21 जनवरी 2027 को आएगी।

By : हितेंद्र शर्मा
6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का काम शुरू, 21 जनवरी 2027 को आएगी फाइनल लिस्ट

नई दिल्लीः  चुनाव आयोग ने चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) का ऐलान किया है  इस अभियान के तहत वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़े जाएंगे और मौजूदा सूची की गलतियां सुधारी जाएंगी । चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 30 नवंबर 2026 को जारी होगी, जबकि अंतिम सूची 21 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। इस अभियान में ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और सिक्किम के अलावा चंडीगढ़ तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव शामिल हैं।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की तारीखें

चुनाव आयोग ने 1 जनवरी 2027 को मतदाता बनने के लिए उम्र की तय तारीख माना है  यानी इस दिन तक 18 साल पूरे करने वाले पात्र नागरिक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं । इसके अलावा, जो युवा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 साल के होंगे वे भी पहले से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उनके आवेदनों पर संबंधित तारीख को पात्र होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

कब तक कर सकेंगे दावा और सुधार?

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद 30 नवंबर से 30 दिसंबर 2026 तक नाम जुड़वाने, हटाने और गलतियां सुधारने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी । चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पर्याप्त कर्मचारियों और संसाधनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र नागरिक वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने से न छूटे । खास तौर पर पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने पर ध्यान दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026