Char Dham Yatra 2026 Begins, 18.25 Lakh Registered

चारधाम यात्रा 2026 शुरू, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, जान ले नए नियम

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। 19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलेंगे। यात्रा के नए नियम और व्यवस्थाएं लागू।

By : स्वदेश डेस्क
चारधाम यात्रा 2026 शुरू, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, जान ले नए नियम

उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा शनिवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। राज्य सरकार और प्रशासन ने यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार यात्रा शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अब तक 18.25 लाख लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। ये श्रद्धालु 19 अप्रैल को कपाट खुलने के मौके पर मौजूद रहेंगे।

19 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट

चारधाम यात्रा के पहले चरण में 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।पिछले साल की तुलना में इस बार शुरुआती रजिस्ट्रेशन संख्या थोड़ी कम है। वर्ष 2025 में करीब 23 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि प्रशासन को उम्मीद है कि यात्रा के दौरान यह संख्या तेजी से बढ़ेगी।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा शुरू

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ सरकार ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू कर दिए हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार में गुरुवार से ये काउंटर संचालित हो रहे हैं।मध्य प्रदेश के शहडोल से आए करीब 100 श्रद्धालुओं ने सबसे पहले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। ये यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के दर्शन करेंगे।

चारधाम यात्रा के लिए लागू किए गए 5 प्रमुख नियम

  • बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। केवल हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्म के अनुयायी दर्शन कर सकेंगे।
  • केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालु गंगाजल और फूल नहीं चढ़ा सकेंगे। विशेष पूजा दोपहर के बजाय रात 11 बजे से सुबह 4 बजे के बीच कराई जाएगी।
  • यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक ही होगी। इसके बाद चेकपोस्ट पर रोक लगाई जाएगी।
  • केदारनाथ पैदल यात्रा से पहले बुजुर्ग और बीपी मरीजों की गौरीकुंड में स्वास्थ्य जांच अनिवार्य की गई है।
  • यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन में विभाजित किया गया है। 54 हजार वाहनों के लिए 118 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

आपदा प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 48 हाल्टिंग पॉइंट तैयार किए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर 1.18 लाख लोगों को ठहराया जा सकता है।इसके अलावा भूस्खलन संभावित 80 स्थानों की पहचान की गई है, जहां इमरजेंसी टीमें तैनात की गई हैं। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।चारधाम यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहती है। इस बार भी प्रशासन और सरकार की तैयारियों के बीच यात्रा के सफल संचालन पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026