Chhath Puja: Why It Is Called Lok Aastha Parv

Chhath Puja Rituals: छठ को क्यों कहते हैं लोक आस्था का पर्व, जानिए इतिहास और मान्यताएं

छठ को लोक आस्था का पर्व क्यों कहा जाता है, इसका इतिहास क्या है और चार दिन तक यह कैसे मनाया जाता है, जानकारों की जुबानी इस त्योहार की अहम बातें।

By : संजय चतुर्वेदी
Chhath Puja Rituals: छठ को क्यों कहते हैं लोक आस्था का पर्व, जानिए इतिहास और मान्यताएं

Chhath Puja Significant and History

धर्म। छठ पूजा को लोक आस्था का पर्व कहा जाता है। वहीं इसके ऐसा होने के पीछे की वजह भी बेहद दिलचस्प है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ इलाकों से निकला यह त्योहार अब देश ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में दिखता है। इन दिनों दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों के रेलवे स्टेशनों पर घर लौटने वालों की भीड़ इसी आस्था की तस्वीर है। घाटों की सफाई से लेकर नए घाट बनाने तक, कई जगह तो अस्थायी तालाब भी तैयार किए जाते हैं।

कैसे मनाया जाता है चार दिन का छठ?

छठ बेहद कठिन व्रत माना जाता है। पहले दिन नहाय खाय होता है, जिसमें घर की सफाई, स्नान और शाकाहारी भोजन के साथ व्रत शुरू होता है। दूसरे दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसमें चावल की खीर और फल होते हैं, जो परिवार और दोस्तों में बांटे जाते हैं।

छठ का तीसरा दिन सबसे खास

व्रत के तीसरे दिन ठेकुआ और चावल के लड्डू जैसा प्रसाद बनता है। शाम को बांस की टोकरी में सूप सजाकर नदी या तालाब किनारे सामूहिक रूप से डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। इसी रात कोसी का कार्यक्रम भी होता है, जिसमें गन्ने की डंडियों से छतरी बनाकर उसके नीचे दीये और प्रसाद की टोकरियाँ रखी जाती है। चौथे दिन कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा जाता है और प्रसाद पड़ोसियों व रिश्तेदारों में बंटता है। इस व्रत को ज्यादातर महिलाएं रखती हैं। हालांकि कुछ पुरुष भी रखते हैं।

छठी मैया और सूर्य का क्या है रिश्ता

व्रत के जानकारों के अनुसार छठ असल में दो त्योहारों का मेल है। कार्तिक शुक्ल षष्ठी को छठी मैया की पूजा होती है, जिन्हें बच्चों के लालन-पालन की देवी माना जाता है। अगले दिन सूर्य की उपासना होती है, जिन्हें आरोग्य का देवता कहा जाता है। दोनों पर्व साथ आते हैं, इसलिए आपस में जुड़ गए। आकाशवाणी रांची से जुड़े धार्मिक जानकार के अनुसार मान्यता है कि छठी माई ने कार्तिकेय को दूध पिलाकर पाला था। इसी वजह से छठ में दूध का अर्घ्य देने की परंपरा है।

मगध से निकला त्योहार, कुष्ठ रोग से जुड़ी मान्यता

बिहार सरकार के 1970 के गजेटियर के मुताबिक छठ मगध का त्योहार रहा है, यानी आज के बिहार और आसपास के इलाकों का है। इसमें सूर्य को कुष्ठ रोग के उपचार का देवता माना गया है। धार्मिक मामलों के जानकार मगध क्षेत्र में कभी यह बीमारी बहुत आम थी, इसलिए लोग गंगा किनारे सूर्य को अर्घ्य देकर रोग से बचने और स्वस्थ होने की प्रार्थना करते थे। आयुर्वेद के पांच तत्वों की बात करें तो नदी या तालाब में खड़े होकर पूजा करते समय इंसान इन सभी के संपर्क में रहता है।

क्यों कहा जाता है लोक आस्था का त्योहार

बिहार राज्य के धर्म और संस्कृति के जानकारों के अनुसार, छठ व्रत आम लोगों का त्योहार है, जो एक पीढ़ी तक परंपरा से पहुंचा है। उनका कहना है कि करीब 90 फीसदी लोग इसमें कोई मंत्र नहीं पढ़ते और इसमें कोई पुरोहित भी नहीं होता है। इसकी व्यवहारिक वजह भी है कि उस दिन सब लोग एक ही समय पर पूजा करते हैं। ऐसे में इतने पुरोहित एक साथ मिलना संभव नहीं होता है।

जानकारों के अनुसार भारत में उपासना के दो रास्ते रहे हैं, एक जप है तो दूसरा तप है। इनकी बात करें तो जप यानी मंत्रोच्चार जो कि पढ़े-लिखे लोगों का तरीका रहा, जबकि तप यानी शरीर को तपाना। यह आम लोगों का तरीका रहा है। छठ में कठिन तप के जरिए आम लोग अपनी आस्था जताते हैं, इसलिए इसे लोक आस्था का पर्व कहा जाता है।

कितना पुराना है छठ का इतिहास

छठ कब से मनाया जा रहा है। इसका कोई लिखित दस्तावेज नहीं मिलता। धार्मिक जानकारों का कहना है कि इतिहास ज्यादातर खास लोगों का लिखा गया, जबकि छठ आम लोगों से जुड़ा रहा। उनके मुताबिक पाल वंश के दौर में बिहार में कई सूर्य मंदिर बने, यानी 12वें सदी के आसपास सूर्य उपासना होती थी। संभव है कि छठ जैसा पर्वा उससे पहले से चला आ रहा हो।

वहीं कुछ अन्य जानकारों के अनुसार, 13 वीं सदी में गुजरात के इलाके में हिमाद्रि ने चतुर्वर्ग चिंतामणि लिखी। इसमें हर महीने की सप्तमी को सूर्य को अर्घ्य देने का जिक्र है। इससे करीब 120 साल पहले कन्नौज के गढ़वाल वंश के मंत्री लक्ष्मीधर ने कृत्यकल्पतरु में सूर्य उपासना की बात लिखी थी। गजेटियर के अनुसार पटना जिले के इस्लामपुर के सूर्य मंदिर और उसके तालाब में छठ मनाने की बड़ी मान्यता रही है, जहा आज भी दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

सामाजिक सद्भाव का भी त्योहार

जानकारों के अनुसार मिथिला में कई मुस्लिम परिवार भी छठ मनाते रहे हैं। इस पर्व में व्रती महिलाओं के साथ सूप और डाला बनाने वाले,फसल उगाने वाले किसान, फल और प्रसाद बेचने वाले दुकानदार और घाटों की सफाई करने वाले लोग, सबकी अपनी भूमिका होती है।

चैती छठ और कार्तिक छठ में फर्क

छठ साल में दो बार मनाया जाता है। चैत्र महीने के आसपास जब सूर्य मेष राशि में उच्च के माने जाते हैं। तब मनाए जाने वाले पर्व को चैती छठ कहते हैं। कार्तिक में सूर्य तुला राशि में होते हैं, जो उनकी निम्न राशि है। यह समय कार्तिकेय के जन्म से जुड़ा माना जाता है। इसलिए कार्तिक वाले छठ की मान्यता ज्यादा है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

बेंगलुरु से बिहार तक का सफर तय करने के लिए परिवार ने अपनाया अनोखा रास्ता, छठ पूजा पर घर पहुंचने की चाह में खरीदी 26 लाख रुपये की सफारी

Nov 16, 2026
. सूर्योदय के साथ पूर्ण हुआ आस्था का अनुष्ठान, छठ घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

. सूर्योदय के साथ पूर्ण हुआ आस्था का अनुष्ठान, छठ घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत के अंतिम दिन तड़के से ही पटना, दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

Nov 16, 2026
Chhath Puja 2026:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ महापर्व , पीएम मोदी ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

Chhath Puja 2026:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ महापर्व , पीएम मोदी ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न हुआ। बिहार समेत देशभर के घाटों पर श्रद्धालु जुटे, जबकि अमेरिका में भी भारतीयों ने पूजा की।

Nov 16, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026