क्रिकेट। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियमम में जारी दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इसके जवाब में साउथ जोन की पारी लडखड़ा गई है। मैच के तीसरे दिन टी-ब्रेक तक साउथ जोन ने 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं। टीम अभी ईस्ट जोन के स्कोर से 352 पीछे हैं.
दरअसल, साउथ जोन की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 62 बनाए। नारायण जगदीशन ने 32 रन की पारी खेली। वहीं, शेख रशीद 27 और स्मरण रविचंद्रन 23 बनाकर आउट हुए। रिकी भुई के खाते में सिर्फ 1 रन आया। ईस्ट जोन के गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने अब तक 2-2 विकेट लिए हैं। शिखर मोहन को एक सफलता मिली है।
ईशान किशन की 270 रन की विशाल पारी
इसके पहले बैटिंग करते हुए ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन की दमदार बल्लेबाजी के दम पर 708 रन का बड़ा स्कोर बनाया। किशन ने 334 गेंदों पर 270 ठोके। उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया और 101 रन बनाए। शिखर मोहन ने 85, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन का योगदान दिया। वैभव सूर्यवंशी ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 44 रन जोड़े। ईस्ट जोन की पारी में शीर्ष क्रम के साथ निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। इससे टीम ने बड़ा स्कोर करने में सफल रही।
सिराज को नहीं मिली कोई सफलता
साउथ जोन की गेंदबाजी की बात करें तो त्रिपुराना विजय सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल को 2-2 विकेट मिले, जबकि शेख रशीद ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट हुए। हालांकि, मोहम्मद सिराज समेत साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन की मजबूत बल्लेबाजी के सामने अपेक्षित दबाव नहीं बना सके। पहली पारी में सिराज को एक भी विकेट नहीं मिला। अब साउथ जोन के सामने सबसे बड़ी चुनौती फॉलोऑन से बचने और ईस्ट जोन की बढ़त को करने की है।