फुटबॉल

FIFA World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर! चार बार की चैम्पियन टीम पेनाल्टी शूटआउट में पराग्वे से हारकर टूर्नामेंटसे बाहर

जर्मनी के तीन खिलाड़ी पेनाल्टी शूटआउट में गोल करने से चूके<br/>

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
FIFA World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर! चार बार की चैम्पियन टीम पेनाल्टी शूटआउट में पराग्वे से हारकर टूर्नामेंटसे बाहर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फीफा विश्व कप में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ है. विश्व कप में चार बार की चैम्पियन और दिग्गज टीम जर्मना को नाकआउट के राउंड ऑफ 32 में हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ अगले चरण में पहुंचने के साथ फिर से एक बार चैम्पियनशिप जीतने का सपना ध्वस्त हो गया. पराग्वे की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में जर्मनी की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. दोनों टीमें निर्धारित और अतिरिक्त समय में 1-1 से बराबर थी. लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में पैराग्वे ने जर्मनी का नॉकआउट करते हुए अगले चरण में जगह बना ली.

फॉक्सबरो के गिलेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पराग्वे ने 42वें मिनट में गोल कर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी. हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 से उनके पक्ष में रहा। दूसरे हाफ में जर्मनी ने वापसी करते हुए काई हैवर्ट्ज के 54वें मिनट में किए गये गोल से 1-1 की बराबरी कर ली. लेकिन इसके बाद निर्धारित 90 मिनट और फिर 30 मिनट के अतिरिक्त समय में मैच 1-1 की बराबरी पर ही समाप्त हुआ.

इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी के तीन खिलाड़ियों के गोलकरने से चूक जाने से मौका उसके हाथ से निकल गया. पराग्वे के दो खिलाड़ी निशाना चूके थे. पराग्वे ने पेनल्टी आख़िरकार 4-3 से जीतकर राउंड ऑफ़ 16 में जगह बना ली.  राउंड ऑफ़ 16 में पराग्वे की टक्कर फ़्रांस और स्वीडन के बीच मैच की विजेता टीम से होगी.  

यह भी पढ़ें: रिम्स में फर्जी एसटी प्रमाण-पत्र से MBBS में दाखिला लेने वाले छात्र आशीष कुमार का एडमिशन रद्द

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा