Hasin Jahan Takes Dig at Shami Test Retirement

Shami Retirement: क्रिकेटर मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर हसीन जहां का वार, बोलीं-'खुदा का कहर टूटा है'

मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर पत्नी हसीन जहां ने कहा कि उन पर खुदा का कहर टूटा है। उम्र पर सवाल उठाए और परिवार के किसी भी सदस्य के सामने चुनाव लड़ने की चुनौती फिर दोहराई।

By : संजय चतुर्वेदी
Shami Retirement: क्रिकेटर मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर हसीन जहां का वार, बोलीं-'खुदा का कहर टूटा है'

shami retirement from test cricket

स्पोर्ट्स। भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर मोहम्मद शमी के टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। उनके अनाउंसमेंट बाद उनकी पत्नी हसीन जहां का बयान सामने आया है। हसीन ने साफ कहा कि शमी ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ा नहीं है, बल्कि उन पर खुदा का कहर टूटा है। उनके मुताबिक अच्छे खेल और फैंस की वाहवाही ने शमी को इतना चढ़ा दिया था कि वे खुद को खुदा समझने लगे थे। हसीन ने यह भी कहा कि इंसान की पहचान उसकी इंसानियत से होती है, शोहरत या क्रिकेट से नहीं।

उम्र को लेकर हसीन जहां के सवाल

इतना ही नहीं हसीन ने शमी की उम्र पर भी सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि पढ़ाई के प्रमाणपत्रों में उम्र को लेकर गड़बड़ी हुई और इसी वजह से शमी लंबे समय तक खुद को कम उम्र का बताते रहे। हसीन का दावा है कि शमी का असली जन्म वर्ष 1982 है, जबकि प्रमाणपत्रों में 1990 लिखा है। हालांकि उनके इन आरोपों की अब तक कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

हसीन ने कहा कि उम्र अपने हिसाब से बढ़ती है, कागजों में लिखी तारीख के हिसाब से नहीं। उन्होंने बीसीसीआई पर भी बात की। उनका कहना था कि खराब प्रदर्शन होता तो मौका न मिलना समझ आता, पर अच्छा खेलने के बाद भी शमी को तवज्जो नहीं मिली। इससे उन्हें लगता है कि उम्र ही शमी के करियर पर भारी पड़ रही है। हसीन ने कर्म की बात भी छेड़ी और कहा कि अब शमी का कर्मा शुरू हो गया है। साथ ही सवाल किया कि अगर शमी कम उम्र के थे तो अंडर 19 क्रिकेट क्यों नहीं खेले और 22 साल की उम्र के बाद ही क्रिकेट क्यों शुरू किया।

शमी के परिवार को फिर चुनाव की चुनौती

हसीन जहां ने एक बार फिर कहा कि शमी, उनके भाई, भाभी या परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव लड़ेगा तो वे उसके सामने मैदान में उतरेंगी। उन्होंने साफ किया कि वे पीछे नहीं हटेंगी।

छह नवंबर को भावुक वीडियो के साथ शमी ने कहा अलविदा

अमरोहा के लाल मोहम्मद शमी ने छह नवंबर को सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। यह फैसला फैंस के लिए चौंकाने वाला था। शमी ने अपने फार्म हाउस के मैदान में खड़े होकर करीब 2 मिनट 48 सेकंड का वीडियो बनाया। वीडियो में शमी ने कहा कि वे सफेद जर्सी से विदा ले रहे हैं, पर उससे जुड़ी यादें हमेशा साथ रहेंगी। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अपनी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा बताया। साथी खिलाड़ियों, कोच, परिवार और करोड़ों फैंस का आभार जताया। बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को खास तौर पर धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी प्रतिभा पर भरोसा किया और आगे बढ़ने का मौका दिया। शमी ने यह भी साफ किया कि वे वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।

64 टेस्ट और 229 विकेट का सफर

नई और पुरानी दोनों गेंदों से स्विंग और सीम निकालने के लिए पहचाने जाने वाले शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट खेले और 229 विकेट लिए। छह बार उन्होंने एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके। 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने के बाद वे जल्द ही भारतीय तेज गेंदबाजी की अहम कड़ी बन गए। भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में खेले 35 टेस्ट में उन्होंने 131 विकेट लिए और इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 25 से कम रहा।

शमी ने वीडियो में कहा कि मैदान पर उनकी आखिरी टेस्ट गेंद भले फेंकी जा चुकी है, पर भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा दिल में जिंदा रहेगा। संन्यास के एलान के बाद अमरोहा समेत पूरे देश में फैंस के बीच यह चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026