ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, इस दिन से शुरू होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला...

ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, इस दिन से शुरू होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला...

By : Rashmi Dubey
ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, इस दिन से शुरू होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला...

women's hockey team: भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी पांच मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने जा रही है। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। यह सीरीज 26 अप्रैल से 4 मई तक पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेली जाएगी। भारतीय टीम अपनी शुरुआत 26 और 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाफ दो मैचों से करेगी, जिसके बाद सीनियर ऑस्ट्रेलियाई टीम से 1, 3 और 4 मई को तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

एफआईएच प्रो लीग की तैयारी में अहम होगा ऑस्ट्रेलिया दौरा

जून में शुरू होने वाले एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम का यह ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मौजूदा समय में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने एफआईएच प्रो लीग 2023-24 में अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर आत्मविश्वास जरूर बढ़ाया था।

हालांकि, दोनों टीमों के बीच 2013 के बाद खेले गए 16 मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 10 में जीत दर्ज की है। वहीं भारत केवल तीन मैच ही जीत सका है और तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरा तैयारियों के लिए बेहद अहम- कोच हरेंद्र सिंह

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह दौरा एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया जैसी विश्वस्तरीय और मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से हमारे खिलाड़ियों को अपने खेल का आकलन करने और सुधार करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।"

संबंधित सामग्री

भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज, 26 राज्यों के दिव्यांग तैराक दिखाएंगे अपना दम; मुख्यमंत्री

भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज, 26 राज्यों के दिव्यांग तैराक दिखाएंगे अपना दम; मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

Nov 13, 2026
IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल में दो नई टीमें जोड़ने पर विचार कर रहा है। 2028 से 12 टीमों का टूर्नामेंट हो सकता है। इसमें पुणे और वडोदरा रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Nov 10, 2026
Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
सूर्यकुमार यादव की बेटी ने PM मोदी के सामने सुनाई गणेश वंदना, भक्ति गीत सुनकर खुश हुए प्रधानमंत्री

सूर्यकुमार यादव की बेटी ने PM मोदी के सामने सुनाई गणेश वंदना, भक्ति गीत सुनकर खुश हुए प्रधानमंत्री

धनतेरस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की एक खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Nov 06, 2026
तन्वी ने यूथ ओलंपिक्स में जीता सिल्वर मेडल, बैडमिंटन में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

तन्वी ने यूथ ओलंपिक्स में जीता सिल्वर मेडल, बैडमिंटन में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

<br/>भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी ने यूथ ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

Nov 06, 2026